{"_id":"5a184f3c4f1c1b001c8b4cbc","slug":"121511542588-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्जाई किसान ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्जाई किसान ने फंदा लगा दी जान
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्ज से परेशान किसान ने फंदा लगाया, मौत
मुक्तसर। बैंक और आढ़तियों का कर्ज चुका पाने में असमर्थ गांव लक्खेवाली के किसान ने फंदा लगाकर जान दे दी।
गांव लक्खेवाली का किसान शमिंदरपाल सिंह उर्फ बब्बू (35) पुत्र जोगिंदर सिंह अपनी सात एकड़ जमीन में खेतीबाड़ी करके गुजर बसर करता था। पुलिस को दिए बयान में मृतक किसान के भाई सतिंदर सिंह ने बताया है कि शमिंदर पाल सिंह ने बैंक और आढ़तियों का कुल मिलाकर करीब 15 लाख रुपये का कर्ज देना था। कर्ज न चुका पाने की हालत में वह कुछ समय से मानसिक तौर पर परेशान था। तनाव के चलते शमिंदर पाल सिंह ने अपने घर के बरामदे की छत में लगी झूले वाली हुक से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता लगते ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थाना लक्खेवाली के एएसआई शमशेर सिंह ने बताया कि सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।