फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   12-year-old girl who gave birth to a child ran away from the hospital

Jalandhar News: बच्चे को जन्म देने वाली 12 साल की नाबालिग अस्पताल से भागी

Sun, 04 Jun 2023 05:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sun, 04 Jun 2023 05:46 PM IST
विज्ञापन
12-year-old girl who gave birth to a child ran away from the hospital
- जच्चा-बच्चा की देखभाल करने आए माता-पिता और अटेंडेंट भी गायब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फगवाड़ा (कपूरथला)। सब-डिवीजन फगवाड़ा में बीते दिनों एक बच्चे को जन्म देने वाली 12 साल की नाबालिग मां अस्पताल से भाग गई है। वहीं उसके माता-पिता और अटेंडेंट भी गायब हैं, हालांकि नवजन्मा बच्चा अस्पताल में ही है। नाबालिग मां के भाग जाने से अस्पताल प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया है। थाना सदर फगवाड़ा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
फगवाड़ा की थाना सदर प्रभारी उषा रानी के अनुसार 26 मई को एक नाबालिग ने सिविल अस्पताल में साढ़े पांच माह की गर्भावस्था के बाद बच्चे को जन्म दिया था। जच्चा-बच्चा की हालत नाजुक के चलते दोनों को उचित देखभाल के लिए अमृतसर में बेबे नानकी मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन

वहीं, एसपी-फगवाड़ा गुरप्रीत सिंह ने एसएचओ उषा रानी को जांच अधिकारी नियुक्त किया। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि वह पिछले साल से मोहल्ला टिब्बी में अपने पिता के साथ रह रही थी। एक दिन सुबह जब वह खुले मैदान में शौच के लिए गई तो वहां एक अज्ञात युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ के अनुसार लड़की के बयान पर केस दर्ज किया। बच्चे के जन्म के एक हफ्ते बाद लड़की उसे अस्पताल में छोड़कर चली गई है। उसके माता-पिता और अटेंडेंट भी गायब हैं। ऐसे में पुलिस अब नए सिरे से मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed