{"_id":"5cc1e661bdec2214435fdc8f","slug":"11556211297-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिअद (ब), पीडीए और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी करेंगे नामांकन,-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिअद (ब), पीडीए और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी करेंगे नामांकन,-
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुखबीर नामांकन पत्र भरने से पूर्व हरिमंदर साहिब अमृतसर में टेकेंगे माथा
शिअद (ब), पीडीए और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी करेंगे नामांकन

अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। 17वीं लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्राक्रिया के पांचवे दिन 26 अप्रैल को शिअद (ब)-भाजपा गठबंधन, पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस व आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों द्वारा अपने नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। शिअद (ब)-भाजपा गठबंधन से शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस से हंसराज गोल्डन व आम आदमी पार्टी से हरजिंद्र सिंह काका सरां प्रत्याशी हैं। शिअद-भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी सुखबीर बादल द्वारा दिन में साढ़े दस बजे अपना नामांकन पत्र जिला चुनाव अधिकारी के पास दाखिल करेंगे। इस अवसर उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उनकी पत्नी हरसिमरत कौर बादल व अन्य पार्टी के बड़े नेता मौजूद होंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने से पूर्व वे अमृतसर स्थित हरिमंदर साहिब में परिवार समेत माथा टेकेंगे। अपना नामांकन दाखिल करने के उपरांत वह बठिंडा से पार्टी के की प्रत्याशी हरसिमरत कौर बादल के नामांकन के लिए यहां से रवाना होंगे। पंजाब डेमोक्रेटिक अलांयस (पीडीए) के प्रत्याशी हंसराज गोल्डन द्वारा दिन में 11 बजे अपना नामांकन-पत्र दाखिल किया जाएगा। उनके नामांकन दाखिल करने के समागम में गठबंधन के सभी जिला स्तर के नेता व वर्कर शामिल होंगे। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हरजिंद्र सिंह काका सरां द्वारा दोपहर एक से दो बजे के मध्य अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। काका सरां के नामांकन पत्र दाखिल कार्यक्रम में पार्टी कोर कमेटी के सदस्य प्रो. बुद्ध सिंह, फरीदकोट के प्रत्याशी प्रो. साधू सिंह, प्रो. बलजिंदर कौर तलवंडी साबो की विधायक व बठिंडा लोकसभा की प्रत्याशी, सर्वजीत कौर माणुके विधायक जगरांव आदि शामिल होंगे। पार्टी के उक्त नेता पहले फरीदकोट के प्रत्याशी प्रो. साधू सिंह के नामांकन में शामिल होंगे, उसके बाद वह फिरोजपुर के प्रत्याशी काका सरां के नामांकन में शामिल होंगे।