फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   रिजपुर में नशे के चलते दो नौजवानों की मौत

रिजपुर में नशे के चलते दो नौजवानों की मौत

Mon, 02 Jul 2018 10:32 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
रिजपुर में नशे के चलते दो नौजवानों की मौत
नशे की ओवरडोज से दो युवकों की मौत
विज्ञापन

फिरोजपुर में एक सप्ताह में नशे से छह नौजवानों की मौत
आईजी बोले-नौजवानों की मौत संबंधी दो दिन में एसएसपी से मांगी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। नशे की ओवरडोज से सोमवार को गांव खिलचियां और शहर के जीरा गेट के पास दो युवकों की मौत हो गई। दोनों नशे के आदी थे। उल्लेखनीय है कि पिछले एक सप्ताह में गांव घुमगर, आरएफके, सतियांवाला और खाईफेमीकी में चार नौजवानों की नशे के कारण मौत हो चुकी है। फिरोजपुर में अब तक नशे से मरने वालों की संख्या छह हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार फिरोजपुर शहर के जीरा गेट के अंदर रहने वाले अशोक कुमार के नौजवान बेटे शिवम (22) उर्फ शिबू की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। अशोक ने बताया कि उसके पांच बच्चे हैं, जिनमें दो लड़के और तीन लड़कियां हैं। शिवम किसी मोटर शोरूम में काम करता था और आठ माह से उसे नशे की लत लग गई। रविवार को रात नशे की हालत में घर आया और अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। अशोक ने कहा कि परिवार की हालत बहुत नाजुक है और पिछले छह माह से वह खुद बीमार हैं। दो लड़कियों की शादी हो चुकी है और एक बेटी की शादी अभी करनी है।
विज्ञापन

इसी तरह गांव खलचियां में नशे के आदी सेमा (27) उर्फ बसंत की सोमवार मौत हो गई। सेमा शादीशुदा था और नशा करता था। इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। नशे के कारण सेमा की हालत खराब रहती थी और इसका फिरोजपुर के सिविल अस्पताल और फरीदकोट मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा था। सेमा अपने माता-पिता के साथ रहता था। उधर, आईजी जीएस ढिल्लों ने कहा कि नशे से मर रहे युवकों के संबंध में दो दिन में एसएसपी से रिपोर्ट मांगी है। जिले में नशे की बिक्री पर कंट्रोल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो संख्या-02एफजेडआरपी01
कैप्शन--सेमा (फाइल फोटो)
फोटो संख्या-02एफजेडआरपी02
कैप्शन--शिवम (फाइल फोटो)
फोटो संख्या-02एफजेडआरपी03
कैप्शन--फिरोजपुर में शिवम के परिवार वाले विलाप करते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed