{"_id":"5abfbb794f1c1bee618b4cab","slug":"11522514809-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अप्रैल को भारत बंद को लेकर दो पक्षों में पैदा हुआ तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अप्रैल को भारत बंद को लेकर दो पक्षों में पैदा हुआ तनाव
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो अप्रैल के भारत बंद को लेकर दो पक्षों में तनाव
जनरल एसोसिएशन के प्रधान के घर व दुकान के आगे फेंके गए पशुओं के पिंजर
एसोसिएशन ने किया दो अप्रैल को दुकानें नहीं बंद करने का एलान
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद (फिरोजपुर)।
दो अप्रैल को भारत बंद को लेकर शनिवार जनरल और दलित वर्ग के लोगों में टकराव पैदा हो गया। दलित वर्ग के लोगों पर जनरल ऐसोसिएशन के प्रधान जतिंदर पाल सिंह के घर व दुकान के आगे पशुओं के पिंजर फेंकने का आरोप लगा है। इससेा क्षेत्र में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई। जनरल ऐसोसिएशन के लोगों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के अलावा गिरफ्तार करने की मांग की है।
जनरल एसोसिएशन के सदस्यों की प्रधान जतिंदर पाल सिंह की अगुवाई में बैठक हुई। बैठक के बाद एसोसिएशन के सदस्य एसडीएम पृथ्वी सिंह से मिले और कहा कि वह दो अप्रैल को दुकानें बंद नहीं करेंगे, उन्हें पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाई जाए, ताकि प्रदर्शनकारी उन्हें और दुकानों को नुकसान न पहुंचा सके। एसडीएम पृथ्वी सिंह ने एसोसिएशन को आश्वासन दिया कि जो गुंडागर्दी करेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा दुकानदारों को पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाई जाएगी।
इससे बाद एसोसिएशन के सदस्य एसपी (डी) मुख्तियार सिंह व डीएसपी अमरजीत सिंह से मिलने पहुंचे। वहां पहले से ही दलित वर्ग के लोग बैठे हुए थे। एसपी (डी) ने दोनों पक्षों से कहा कि किसी को भी गुंडागर्दी नहीं करने दी जाएगी। दुकानदार दुकानें खुली रखेंगे। वहीं पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद प्रधान जतिंदरपाल सिंह के घर और दुकान के बाहर पशुओं के पिंजर फेंक दिए गए। इसके बाद क्षेत्र में ऐसोसिएशन के सदस्य एकत्र हो गए और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे। एसोसिएशन ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के अलावा उन्हें गिरफ्तार किया जाए। समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी। क्षेत्र में पुलिस के मुलाजिम तैनात थे। इस मौके पर कपड़ा यूनियन के प्रधान दर्शन लाल अनेजा, शू ऐसोसिएशन के प्रधान कपिल बजाज, बजरंग दल के प्रधान अश्वनी कुक्कड़, इलेक्ट्रिकल यूनियन के प्रधान सुनील झाम, हलवाई यूनियन के प्रधान हरभगवान खुराना व किरयाना यूनियन के प्रधान सुभाष गुंबर उपस्थित थे।
एसोसिएशन के सदस्य बैठे धरने पर
एसोसिएशन के सदस्यों ने पुलिस की ओर से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर दुकानें बंद कर शहर में धरने पर बैठ गए। एसोसिएशन के प्रधान जतिंदरपाल सिंह ने कहा कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।