फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   शिक्षकों और मुलाजिमों ने अपने बच्चों के साथ दिया धरना

शिक्षकों और मुलाजिमों ने अपने बच्चों के साथ दिया धरना

Sun, 11 Mar 2018 10:04 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों और मुलाजिमों ने अपने बच्चों के साथ दिया धरना
बच्चों के साथ धरने पर बैठे शिक्षक और मुलाजिम
विज्ञापन

25 मार्च को लुधियाना में की जाएगी रैली
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
ठेका मुलाजिम एक्शन कमेटी के बैनर तले शिक्षा विभाग में ठेके पर लगे अध्यापक और मुलाजिम अपने बच्चों के साथ अपनी मांगों के समर्थन में रविवार को नगर काउंसिल कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। अध्यापकों व मुलाजिमों ने पंजाब सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि वेतन में 70-80 फीसदी कटौती कर उन्हें वेतन दिया तो वह खुदकुशी करने पर मजबूर हो जाएंगे, इसकी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी।

कमेटी नेता जगसीर सिंह, अमित कंबोज, राजिंदर सिंह, जनक सिंह, सतीश कुमार, सुखजिंदर सिंह व गुरजीत सिंह ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विधानसभा चुनाव के दौरान अध्यापकों व मुलाजिमों से वादा किया था कि उन्हें पक्का कर दिया जाएगा। कांग्रेस सरकार पक्का करने की बजाए उनके वेतन में 70-80 फीसदी कटौती करने में लगी है। उन्होंने दस-बारह साल संघर्ष करने के बाद वेतन में बढ़ोतरी करवाई थी जिसे कांग्रेस कम करने में लगी है। कमेटी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस ने उनके वेतन में कटौती की तो वो खुदकुशी करने पर मजबूर हो जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी कांग्रेस सरकार की होगी। 25 मार्च को पक्के और कच्चे अध्यापक संयुक्त अध्यापक मोर्चा बैनर तले लुधियाना में रोष रैली करेंगे।
विज्ञापन

----------------------
फोटो संख्या-11एफजेडआरपी03
कैप्शन--फिरोजपुर नगर कौंसिल दफ्तर के बाहर ठेका मुलाजिम एक्शन कमेटी के सदस्य पंजाब सरकार का पुतला फूंकते हुए।
फोटो संख्या-11एफजेडआरपी04
कैप्शन--फिरोजपुर में नगर कौंसिल दफ्तर के बाहर ठेके पर लगे अध्यापक व मुलाजिमों अपने बच्चों के साथ धरने पर बैठे हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed