{"_id":"5c5472bfbdec22738f51f553","slug":"111549038271-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर लोधी में विकास प्रोजेक्टों को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए:विकास प्रताप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर लोधी में विकास प्रोजेक्टों को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए:विकास प्रताप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रमुख सचिव ने की विकास कार्यों की समीक्षा
सुल्तानपुर लोधी में विकास प्रोजेक्टों को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए:विकास प्रताप
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। सैर सपाटा विभाग के प्रमुख सचिव विकास प्रताप ने अधिकारियों को श्री गुरु नानक देव जी के 550 साला शताब्दी समागम संबंधी सुल्तानपुर लोधी में शुरू किए सभी विकास कार्य समयबद्ध ढंग से मुकम्मल करने की हिदायत की। शताब्दी समागमों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रमुख सचिव ने विधायक नवतेज सिंह चीमा, पूर्व कैबिनेट मंत्री जोगिंदर सिंह मान और डिप्टी कमिशनर मोहम्मद तैय्यब की मौजूदगी में अधिकारियों से बैठक की।
प्रमुख सचिव विकास प्रताप ने कहा कि समागमों को यादगारी बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। देश -विदेश से 50 लाख से अधिक संगत की आमद की आशा है, जिनकी आवभगत में सरकार की तरफ से कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने एडीसी राहुल चाबा को इन समागमों के लिए एक नोडल अपसरर के तौर पर काम करने के लिए कहा। उन्होंने पवित्र नगरी में बिजली की भूमिगत लाइनें बिछाने की संभावना तलाशने के लिए एडीसी, एसडीएम सुल्तानपुर लोधी, कार्यकारी इंजीनियर पावन निगम और पीडब्ल्यूडी के इलावा नगर कौंसिल सुलतानपुर लोधी के ईओ पर आधारित एक समिति का गठन किया। प्रमुख सचिव को बताया गया कि सुल्तानपुर लोधी में बेबे नानकी गर्ल्स कालेज के निर्माण के लिए जमीन की पहचान कर ली गई है। इसी तरह 142.70 किलोमीटर लंबी 15 सड़कों को चौड़ा और मजबूत करने के काम जारी हैं। इसके अलावा 4 हाई लेवल ब्रिज और 2 फुट ब्रिज बनाने के लिए काम अलाट कर दिए गए हैं। नए रेस्ट हाऊस के निर्माण का काम शुरू हो चुका है। इस मौके डायरेक्टर इंडस्ट्रीज इंजी: डीपीएस खरबंदा, डायरैक्टर स्थानीय सरकार करनेश शर्मा, डायरेक्टर सैर -सपाटा एमएस जग्गी, मुख्य प्रशासक जेडीए विशेष सारंगल आदि मौजूद थे।