फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   दूरदर्शन के डायरेक्टर अमरजीत सिंह कुक्कू हुए सेवानिवृत

दूरदर्शन के डायरेक्टर अमरजीत सिंह कुक्कू हुए सेवानिवृत

Sat, 02 Jun 2018 09:59 PM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
दूरदर्शन के डायरेक्टर अमरजीत सिंह कुक्कू हुए सेवानिवृत
दूरदर्शन के डायरेक्टर कुक्कू हुए सेवानिवृत्त
विज्ञापन

जालंधर। देहरादून दूरदर्शन में डारेक्टर रह चुके अमरजीत सिंह कुक्कू सेवानिवृत्त हो गए हैं। जालंधर दूरदर्शन के साथ अमरजीत सिंह कुक्कू की कई यादें जुड़ी हैं। वह जालंधर दूरदर्शन में प्रोड्यूसर के तौर पर कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं और विभिन्न विषयों पर प्रोग्राम बनाकर बेहतरीन काम किया। उन्होंने 16 मार्च 1981 को नौकरी ज्वाइन की थी। अपने कार्यकाल दौरान उन्होंने करीब तीन साल पटना (बिहार) दूरदर्शन में भी काम किया। घरेलू समस्या के दौरान दूरदर्शन जम्मू में भी उन्होंने कई साल काम किया। वर्तमान समय में वह दूरदर्शन देहरादून (उत्तराखंड) में काम कर रहे थे और करीब 37 सालों तक अपनी ड्यूटी निभाने के बाद 31 मई को सेवानिवृत्ति हो गए। नए साल के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा में आए अमरजीत सिंह ने प्रोग्राम किये, जिनमें खबरां, खास खबर इक नजर, मेरा पिंड मेरे खेत, ढाडी वारां जैसे कई कार्यक्रम किए। अमरजीत सिंह कुक्कू ने कहा कि वह 37 साल के कार्यकाल को कभी भूल नहीं सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed