{"_id":"5a5252104f1c1bee6a8b823e","slug":"111515344400-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतगुरु कबीर सेवा दल ने घेरा सांसद चौधरी का घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतगुरु कबीर सेवा दल ने घेरा सांसद चौधरी का घर
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
सतगुरु कबीर सेवा दल ने घेरा सांसद चौधरी का घर
कबीर महाराज के जन्मदिवस की छुट्टी बहाल करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
पंजाब सरकार की ओर से सतगुरु कबीर महाराज के जन्मदिवस पर होने वाली छुट्टी को रद्द किए जाने के खिलाफ सतगुरु कबीर सेवा दल पंजाब ने प्रदर्शन किया। इस दौरान दल ने पूरे बल के साथ डा. अंबेडकर चौक पर जाम लगा दिया। इस दौरान दल के भारी संख्या में सदस्यों ने सांसद संतोष चौधरी के घर के सामने धरना लगाकर पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके अलावा नकोदर रोड भी जाम रखा गया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इस दौरान सुभाष सोंधी, जगदीश पाटिल ने कहा हर साल कबीर जयंती पर पंजाब सरकार छुट्टी का एलान करती है, लेकिन इस बार कांग्रेस सरकार ने छुट्टी रद्द कर दी है। इससे लोगों में रोष पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को रद्द की गई छुट्टी को दोबारा बहाल करना चाहिए। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स के साथ एसीपी सतिंदर चड्डा पहुंचे। दल के सदस्यों ने उन्हें पंजाब सरकार के नाम मांग पत्र सौंपा। इसमें पंजाब सरकार से छुट्टी को दोबारा बहाल करने की मांग की गई।