फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   11 bikes recovered under the scanner of vehicle thief in Ferozepur

वाहन चोर की निशानदेही पर 11 बाइक बरामद

Fri, 06 Nov 2020 06:59 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
11 bikes recovered under the scanner of vehicle thief in Ferozepur
गुरुहरसहाए (फिरोजपुर)। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने गोलूका मोड़ के पास से वाहन चोर गिरोह के एक शातिर को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर चोरी की 11 बाइक बरामद की हैं। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसएचओ जसवरिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि क्षेत्र में बाइक चोर गिरोह सक्रिय है। गिरोह बाइक चुराने के बाद जाली नंबर प्लेट लगाकर लोगों को सस्ते दाम पर बेचते हैं। पुलिस ने गोलूका मोड के पास आरोपी सुखदेव सिंह उर्फ सुखा व लवप्रीत सिंह उर्फ रिक्की निवासी भट्ठा बस्ती गुरुहरसहाय को रुकने का इशारा किया। पुलिस को चकमा देकर लवप्रीत फरार हो गया। आरोपी सुखदेव पकड़ा गया। पूछताछ के बाद सुखदेव की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 11 बाइक बरामद कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed