फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar: Protest due to lack of action against famous comedian Kake Shah, who fled abroad after cheating

Jalandhar: ठगी के आरोपी कॉमेडियन काके शाह की गिरफ्तारी की मांग, पीड़ित कमिश्नर ऑफिस के सामने धरने पर बैठे

Thu, 09 Feb 2023 03:23 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 09 Feb 2023 03:23 PM IST
सार

पीड़ित पक्ष का कहना है कि काके शाह पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते वह अब विदेश भाग गया है। पीड़ित नवनीत आनंद निवासी रस्ता मोहल्ला जालंधर ने बताया कि कॉमेडियन काके शाह ने मुझे विदेश भेजने का वादा किया था जिसके बाद उसने 10 लाख की मांग की थी।

विज्ञापन
Jalandhar: Protest due to lack of action against famous comedian Kake Shah, who fled abroad after cheating
कॉमेडियन काके शाह के खिलाफ युवकों ने दी शिकायत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

ठगी कर विदेश भागे मशहूर कॉमेडियन काके शाह के खिलाफ कार्रवाई न होने से आहत जालंधर के पीड़ित युवकों ने गुरुवार को पुलिस कमिश्नर ऑफिस के बाहर धरना देकर न्याय की गुहार लगाई है। कॉमेडियन काके शाह पर कुछ समय पहले विदेश भेजने का नाम पर ठगी के आरोप लगे थे। इस संबंध में थाना 3 की पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर शिकायत दर्ज की थी। अब पीड़ित का आरोप है कि काके शाह पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके विरोध स्वरूप वह काके शाह के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर पुलिस कमिश्नर के ऑफिस में मांग पत्र देने पहुंचे। 

विज्ञापन


पीड़ित पक्ष का कहना है कि काके शाह पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते वह अब विदेश भाग गया है। पीड़ित नवनीत आनंद निवासी रस्ता मोहल्ला जालंधर ने बताया कि कॉमेडियन काके शाह ने मुझे विदेश भेजने का वादा किया था जिसके बाद उसने 10 लाख की मांग की थी। जिसमें से हमने उसे 6 लाख रुपये दे दिए थे लेकिन बाकी 4 लाख वीजा आने के बाद का कहा था। लेकिन वह पैसे लेकर भी वीजा तक नहीं लगवा रहा था। 
विज्ञापन


आनंद का आरोप है कि पुलिस काके शाह पर इतनी मेहरबान रही कि मेरी शिकायत देने के बावजूद उस पर करीब पांच महीने बाद मामला तो दर्ज कर दिया था लेकिन उसकी गिरफ्तारी कभी नहीं की गई। जिसके चलते अब वह विदेश चला गया है। उनका आरोप है कि काके शाह ने कई बार उन्हें यह धमकियां भी दी हैं कि मेरी पहुंच बहुत ऊपर तक है पुलिस भी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। इसी के चलते वह आज काके शाह की गिरफ्तार को लेकर पुलिस कमिश्नर के पास मांग पत्र देने पहुंचे है और न्याय की गुहार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed