{"_id":"6bc653d19b1837d9e9cf542e36e27c49","slug":"inspector-son-murdered-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के इंस्पेक्टर के बेटे की जंडियाला गुरु में हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ के इंस्पेक्टर के बेटे की जंडियाला गुरु में हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, जंडियाला गुरु
Updated Tue, 20 May 2014 09:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में तैनात इंस्पेक्टर तरसेम सिंह राणा के बेटे हरिंदर सिंह उर्फ टीनू की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। टीनू का शव जंडियाला के गांव गिल में गाड़ी नंबर पीबी-31-एल-0043 की पिछली सीट पर पड़ा मिला। गाड़ी गांव के बाहर सुनसान इलाके में दानामंडी के पास खड़ी थी। पुलिस के मुताबिक टीनू की हत्या एक दिन पहले की गई है। हत्या के कारणों और आरोपियों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।
जानकारी के अनुसार टीनू एलएलबी का विद्यार्थी है। सोमवार शाम को कुछ लोग गाड़ी में गिल गांव के पास दाना मंडी आए थे और वहीं पर गाड़ी खड़ी कर चले गए। आस-पास के दुकानदारों के पास काम करते लोगों ने गाड़ी को खड़े देखा, लेकिन यह समझ कर अनदेखा कर दिया कि गाड़ी में बैठे लड़के शराब पी रहे होंगे। सभी कर्मचारी रात के समय मंडी में ही सो जाते हैं। सुबह होने पर लोगों ने देखा कि गाड़ी से बाहर युवक की टांगें लटक रही थीं। कर्मचारी मौके पर पहुंचे और गाड़ी का दरवाजा खोलकर देखा कि युवक की मौत हो चुकी थी। इसके तुरंत बाद थाना जंडियाला पुलिस को बुलाया गया।
मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी परमजीत सिंह ने शव कब्जे में लिया और मृतक के परिजनों को सूचित किया। थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। युवक की मौत कैसे हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद इसका खुलासा हो पाएगा। उन्होंने जांच शुरू कर दी है।