Bulldozer Action Punjab: मोगा में नशा तस्करों के खिलाफ DDPO की कार्रवाई, हटाया गया अवैध निर्माण
मान सरकार की नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। शनिवार को मोगा में नशा तस्करों के अवैध निर्माण को हटाया गया है। इस कार्रवाई के बाद नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है। डिटेल में पढ़ें खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार की नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। मान सरकार ने पूरे राज्य में बीते 1 मार्च से नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान चलाया है। शनिवार को इसी के तहत पंजाब के मोगा में (जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी) DDPO ने नशा तस्करों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की है। DDPO ने अवैध अतिक्रमण पर जेसीबी चलाई। इस दौरान मौके पर पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे और कार्रवाई होती देख अन्य लोगों की भीड़ भी उमड़ पड़ी। नशे के खिलाफ पंजाब सरकार के अभियान "युद्ध नशे के विरुद्ध" को 1 मई को दो माह पूरे होने वाले हैं।
आप सांसद ने कार्रवाई पर उठाए थे सवाल और बाद में किया समर्थन
वहीं आप के सांसद हरभजन सिंह ने अपनी ही सरकार के बुलडोजर कार्रवाई पर पहले सवाल उठाए थे और बाद में समर्थन किया था। पूर्व क्रिकेटर और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह ने नशे के खिलाफ पंजाब सरकार की कार्रवाई पर एक्स पर लिखा था कि मैं नशा तस्करों के घर पर बुलडोजर चलाने के हक में नहीं हूं। अगर किसी ने शामलात या सरकारी जमीन पर कब्जा कर कोई निर्माण किया है, तो उस पर सरकार की ये कार्रवाई सही है, लेकिन नशा तस्कर के घर को तोड़कर उस छत के नीचे रहने वाले अन्य सदस्यों के प्रति सहानुभूति दिखाई जानी चाहिए।
#WATCH मोगा, पंजाब: DDPO(जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी) मोगा ने नशा तस्करों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की। pic.twitter.com/74of7Z6QM4
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 26, 2025
X पर किए इस पोस्ट के चंद घंटों के बाद हरभजन सिंह ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट डालते हुए लिखा कि वह यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि पंजाब की आप सरकार सूबे की ऐसी पहली सरकार है, जो नशा तस्करों के खिलाफ इस प्रकार के ठोस एक्शन ले रही है। वह पंजाब पुलिस और सरकार की नशा तस्करों और ड्रग्स के खिलाफ की जा रही कार्रवाई का पूर्ण समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि आखिरकार पंजाब में कोई ऐसी सरकार आई है, जो गंभीरता के साथ नशे की समस्या को खत्म करने के लिए काम कर रही है। उसकी नशे के खात्मे पर नीति और संदेश स्पष्ट है। हम एकजुट होकर ड्रग्स के खिलाफ इस जंग में जीतेंगे और अपने राज्य को नशा मुक्त बनाएंगे।