{"_id":"66c745c1ef85fe2d3d099923","slug":"husband-wife-and-minor-son-commit-suicide-in-ludhiana-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: ट्रेन के आगे कूद गए पति-पत्नी और नौ साल का बेटा, घर से बिना बताए निकले, सुबह मिली मौत की खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: ट्रेन के आगे कूद गए पति-पत्नी और नौ साल का बेटा, घर से बिना बताए निकले, सुबह मिली मौत की खबर
Thu, 22 Aug 2024 07:35 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 22 Aug 2024 07:35 PM IST
सार
लुधियाना के एक परिवार ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतकों में पति-पत्नी और उनका नौ साल का बेटा है। यह परिवार लुधियाना गांव घुंगराना का रहने वाला था।
विज्ञापन
पति-पत्नी और बेटे ने की आत्महत्या।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के लुधियाना में परिवार के तीन लोगों ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। घटना बुधवार रात की है। वीरवार सुबह लुधियाना के किला रायपुर के पास रेलवे ट्रैक पर परिवार के तीन लोगों के शव मिले हैं। इनमें पति-पत्नी और उनका नौ साल का बेटा है। यह परिवार लुधियाना गांव घुंगराना का रहने वाला था। मृतकों की पहचान सुखपाल सिंह (32), उसकी पत्नी सुखदीप कौर (30) और बेटे बलजोत सिंह (9) के रूप में हुई।
विज्ञापन
गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एसएचओ जतिंदर सिंह और मंडी अहमदगढ़ के चौकी इंचार्ज गुरमेल सिंह ने बताया कि घुंगराना निवासी मृतक सुखपाल सिंह एस्केलेटर लगाने का काम करता था। वह पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। इसके चलते सुखपाल सिंह ने परिवार के साथ आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सुखपाल के पिता दर्शन सिंह ने जीआरपी को बताया कि उनके बेटे पर कर्जा चढ़ा हुआ था। जिन लोगों से उसने रुपये उधार लिए थे वे उससे रुपये वापस मांग रहे थे। इस बात से सुखपाल काफी परेशान था। सुखपाल उधारी वाले लोगों से बचने के लिए सुबह घर से निकल जाता था और देर रात को ही घर वापस लौटता था।
विज्ञापन
दर्शन सिंह ने बताया कि बेटा सुखपाल अपनी पत्नी सुखदीप और बेटे बलजोत के साथ बुधवार देर शाम किसी को बिना कुछ बताए घर से गया था। तीनों किला रायपुर के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। उन्हें वीरवार सुबह घटना की जानकारी मिली।
मंडी अहमदगढ़ के चौकी इंचार्ज गुरमेल सिंह ने बताया कि तीनों ने अमृतसर-हिसार एक्सप्रेस के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त की है। पुलिस ने तीनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिए हैं।