फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Here, empty what government stonewalling in recruitment

जानिए, खाली सरकारी पदों पर भर्ती में क्या है अड़ंगा

Tue, 27 Aug 2013 12:51 AM IST
गुरदासपुर/ब्यूरो
गुरदासपुर/ब्यूरो Updated Tue, 27 Aug 2013 12:51 AM IST
विज्ञापन
Here, empty what government stonewalling in recruitment

दो साल पहले पंजाब के स्वास्थ्य विभाग में बड़े स्तर पर सरकारी नौकरियां देने की कवायद शुरू की गई थी। दो साल बीत जाने को हैं, अभी तक भर्ती प्रक्रिया को पूरा नहीं किया गया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 26 जुलाई 2011 को सेहत विभाग की पंजाब में विभिन्न पदों की भर्ती के लिए विभिन्न पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था।

इनमें कुछ पदों के लिए डायरेक्ट इंटरव्यू, कुछ के लिए मेरिट जबकि कुछ के लिए लिखित परीक्षा सहित मेरिट का प्रावधान था।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अब तक बाकी सभी पदों की भर्ती हो चुकी है लेकिन फूड इंस्पेक्टर व ब्लाक एक्सटेंशन एजूकेटर की भर्ती नहीं की गई। केवल इन पदों की भर्ती का काम ही रोका गया है।
विज्ञापन


विभाग की तरफ से मेडिकल आफिसर स्पेशलिस्ट की सीधी इंटरव्यू के तहत और पदों की भर्ती का काम शुरु किया गया है जबकि पहले से जारी भर्ती प्रक्रिया को मुकम्मल नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग केवल मेडिकल आफिसर स्पेशलिस्ट की भर्ती को ही तरजीह दे रहा है।

विभाग से आरटीआई से इस संबंध में जब पूछा गया तो बताया गया था कि विभिन्न पदों की भर्ती का काम कोर्ट केस के कारण रुका पड़ा है।

वास्तविकता यह है कि भर्ती प्रक्रिया के संबंध में सभी कोर्ट केस हल हो चुके हैं। इसी के तहत स्टाफ नर्स, प्रोग्राम असिस्टेंट, एनालिस्ट सहित तमाम पदों की भर्ती का काम पूरा कर लिया गया है। केवल फूड इंस्पेक्टर व बीईई की भर्ती का काम बाकी है। विभाग इसे जानबूझ तक लटका रहा है।

इस संबंध में बीईई भर्ती प्रक्रिया के उम्मीदवार राकेश कुमार, कुलतार, परमवीर आदि ने कहा कि जानबूझ कर भर्ती का काम पूरा नहीं किया जा रहा है। विभाग की क्या मजबूरी है, इसके बारे में पता नहीं लेकिन उम्मीदवारों के साथ अन्याय हो रहा है।


कुछ पदों पर भर्ती हुए उम्मीदवार काफी समय से वेतन हासिल कर रहे हैं जबकि बहुत से उम्मीदवार भर्ती होने का इंतजार कर रहे हैं।

इन पदों पर होनी थी भर्तियां
विज्ञापन के तहत मेडिकल आफिसर स्पेशलिस्ट, मेडिकल आफिसर, मेडिकल आफिसर डेंटल, क्लीनिकल साइकोलोजिस्ट, गवर्नमेंट एनालिस्ट, साइकेटरिस्ट सोशल वर्कर, एनालिस्ट, स्टाफ नर्स, मेडिकल लेबाट्री टेक्नीशियन ग्र्रेड-2, रेडियोग्र्राफर, आपरेशन थिएटर असिस्टेंट, ईको टेक्नीशियन, अपथालमिक आफिसर, आडियो मैट्री टेक्नीशियन, ड्राइवर, ब्लाक एक्सटेंशन एजूकेटर, फूड इंस्पेक्टर, अकाउंट, स्टेटिकल आफिसर, सुप्रीटेंडेंट(स्टेटिक्स), जूनियर असिस्टेंट, सिस्टम एनालिस्ट, प्रोग्रामर के पद भरने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed