फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   HC raps Punjab govt for not taking action against rapper Honey Singh

हनी सिंह के गाने सुनकर शर्म से झुका सिर: हाईकोर्ट

Wed, 15 May 2013 12:10 AM IST
चंडीगढ़/ब्यूरो
चंडीगढ़/ब्यूरो Updated Wed, 15 May 2013 12:10 AM IST
विज्ञापन
HC raps Punjab govt for not taking action against rapper Honey Singh

अश्लील गीतों के मामले में पंजाबी गायक हनी सिंह की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने मंगलवार को कहा कि हनी सिंह के गीतों के बोल सुने तो सिर शर्म से झुक गया।

विज्ञापन


यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग पैसा कमाने के चक्कर में समाज की मानसिकता को दूषित करने में जुटे हैं।

कार्यवाहक चीफ जस्टिस जसबीर सिंह और जस्टिस आरके जैन पर आधारित खंडपीठ ने पंजाब सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि उन्हें (सरकार को) कोई कार्रवाई करने से नहीं रोका गया है।
विज्ञापन


मामले में एफआईआर दर्ज होती है तो की जाए।

हाईकोर्ट ने पंजाब और चंडीगढ़ को भी प्रतिवादी बनाया है। मामले की अगली सुनवाई 4 जुलाई को होगी।

सुनवाई के दौरान गायक हनी सिंह के उपस्थित न होने पर हाईकोर्ट ने निर्देश जारी किए कि उन्हें फिर से समन जारी किए जाएं। यह समन सामान्य पोस्ट, रजिस्टर्ड पोस्ट और ई-मेल के जरिये जारी किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के साथ पंजाब सरकार को फटकार लगाते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि कोर्ट ने गायक हनी सिंह को समन किया था न कि सरकार को किसी कार्रवाई के लिए रोका था।

खंडपीठ ने कहा कि पंजाब सरकार अभद्र गीतों के मामले में अपने स्तर पर कोई भी फैसला लेने की खुली छूट रखती है और संस्कृति को प्रदूषित करने वाले ऐसे गीत संगीत पर रोक लगाने पर खुद फैसला ले सकती है।

हाईकोर्ट ने हरियाणा और चंडीगढ़ को भी प्रतिवादी बनाते हुए पूछा कि अभद्र गीत संगीत पर काबू पाने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, इस पर विस्तृत हलफनामा दाखिल किया जाए।


गायक हनी सिंह को देखने के लिए पहुंचे युवाओं से हाईकोर्ट ने अपील की कि संस्कृति को प्रदूषित करने वाले ऐसे गीत संगीत के खिलाफ आवाज उठाएं ताकि आनी वाली पीढ़ियों को नैतिक शिक्षा में बांधा ना आ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed