फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Four lakh rupees looted from car rider in Kapurthala

कपूरथला में फिल्मी अंदाज में लूट: कार सवार से लूटे चार लाख रुपये, बाइक पर आए बदमाशों ने तोड़ा शीशा, ले गए कैश

Mon, 27 Jan 2025 06:47 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 27 Jan 2025 06:47 PM IST
सार

कपूरथला में दिनदहाड़े एक कार चालक से बदमाशों ने चार लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में इस घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। 

विज्ञापन
Four lakh rupees looted from car rider in Kapurthala
पुलिस मामले की जांच कर रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के कपूरथला में लूट की बड़ी वारदात हुई है। कपूरथला के ढिलवां क्षेत्र में कार सवार व्यक्ति से लुटेरों ने फिल्मी अंदाज में चार लाख रुपये लूट लिए। इस वारदात को बाइक सवार तीन बदमाशों ने अंजाम दिया है। थाना ढिलवां पुलिस ने पीड़ित के बयान के बाद तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह ने शिकायत की पुष्टि की है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मोहल्ला पुराना डाकखाना वाली गली, रइयां के रहने वाले गुरमीत सिंह बताया कि शनिवार को वह अपनी कार में भतीजी राजवीर कौर को ढिलवां के डिप्स स्कूल में पेपर छोड़ गया था। वहां से वह जालंधर गया था। जालंधर में उसने अपने भतीजे अमरजीत सिंह से चार लाख रुपये उधार लिए थे। भतीजे ने 500-500 के नोटों की 8 गड्डिया (चार लाख रुपये) उसे दिए थे। 
विज्ञापन




गुरमीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने भतीजे से रुपये लेकर अपनी जैकेट में रख लिए और गाड़ी में बैठने के बाद जैकेट से पैसे निकाल कर गाड़ी के डैशबोर्ड में रख दिए। इसके बाद जब वह वापिस ढिलवां अपनी भतीजी राजवीर कौर को लेने के लिए स्कूल आया। जब वह पानी वाली टंकी के नजदीक पहुंचा तो पीछे से एक बाइक सवार पर आए तीन युवकों ने उसकी कार के पास आकर गाड़ी का शीशा तोड़कर डैशबोर्ड में रखे चार लाख रुपये निकाल लिए और फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ढिलवां थाना के एसएचओ मनजीत सिंह के अनुसार पुलिस ने पीड़ित गुरमीत सिंह के बयान दर्ज करने के बाद तीन अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed