{"_id":"7796c8b06636315f0f7c06c0111ed6b6","slug":"three-killed-including-a-father-and-son-in-a-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पिता पुत्र समेत तीन की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में पिता पुत्र समेत तीन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Tue, 12 Jan 2016 02:22 PM IST
विज्ञापन
कोटकपूरा रोड पर बाबा रोड़े शाह की दरगाह के पास रविवार रात कार व ट्रक की टक्कर में एक की परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि दो सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय कम्मेआना गेट निवासी हजारा सिंह अपने बेटे अमरजीत सिंह समेत परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के साथ कार में सवार होकर कोटकपूरा के गांव ढिलवां कलां में अपनी बेटी के घर लोहड़ी का सामान देने गए थे।
बेटी से घर लोहड़ी देकर फरीदकोट लौटते समय जैसे ही वह बाबा रोड़े शाह की दरगाह के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को बुरी तरह टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि उनकी कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
इस दर्दनाक हादसे में हजारा सिंह, उसके बेटे अमरजीत सिंह के अलावा पांच वर्षीय पौती अनुमनप्रीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ अन्य सदस्य भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।