{"_id":"289f175a1f2e15e7ea05fa31cb2cadfc","slug":"this-year-for-the-two-railway-bridges-gift-drm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस साल मिलेगा दो रेलवे ब्रिजों का तोहफा : डीआरएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस साल मिलेगा दो रेलवे ब्रिजों का तोहफा : डीआरएम
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Tue, 19 Jan 2016 02:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटी पौड़ी के रास्ते पर निर्माणाधीन स्टील ओवरब्रिज का कार्य इस साल मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। श्रीगंगानगर रोड रेलवे फाटक पर अंडरब्रिज का कार्य भी फरवरी के बाद शुरू कर दिया जाएगा।
इससे इसी वर्ष शहरवासियों को दो रेलवे ब्रिजों का तोहफा मिल जाएगा। ये बातें अबोहर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे डीआरएम दिनेश कुमार ने कहीं।
नगर परिषद के प्रधान प्रमिल कलानी व भाजपा के जिला अध्यक्ष सीता राम शर्मा से बातचीत के दौरान डीआरएम दिनेश ने बताया कि मार्च के अंत तक इस स्टील ब्रिज का काम पूरा कर इसका लोकार्पण किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने श्रीगंगानगर रोड रेलवे फाटक पर बनने वाले अंडरब्रिज की जगह का भी निरीक्षण करते हुए बताया कि 28 फरवरी को इस अंडरब्रिज का टेंडर लगा दिया जाएगा और वर्ष 2016 में ही इसका निर्माण भी पूरा कर दिया जाएगा।
प्रमिल कलानी ने मांग की कि ठाकर आबादी की सीवरेज प्रणाली को सुधारने के लिए रेलवे लाइनाें के नीचे से गुजरती सीवरेज लाइन को हटाकर नई लाइन बिछाने की अनुमति दी जाएगी। डीआरएम ने कहा कि वे इस बारे में रेलवे उच्चाधिकारियाें से बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा उन्होंने हरिद्वार वाली गाड़ी का पुराना टाइम बहाल करने का भी आश्वासन दिया। लोगों ने डीआरएम से मांग की है कि प्लेटफार्म नंबर दो पर टिकट खिड़की खोली जाए तथा बड़ी पौड़ी वाले रास्ते को चौड़ा किया जाए। जिस पर डीआरएम ने शीघ्र ही ध्यान देने का आश्वासन दिया।