{"_id":"3c65a805ea3b9a5af79e0b4217f0d2fd","slug":"suicide-case-firozpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे के लेन-देन में व्यापारी ने की खुदकुशी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे के लेन-देन में व्यापारी ने की खुदकुशी
अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Mon, 18 Nov 2013 11:04 PM IST
विज्ञापन
सरसों का तेल निकालने का धंधा करने वाले एक व्यक्ति (व्यापारी) ने पैसे के लेन-देन के चलते पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। यह घटना फिरोजपुर शहर की बस्ती बलोचा वाली में सोमवार सुबह घटी।
बताया जा रहा है कि मरने वाले के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें शहर के तीन गणमान्य व्यक्तियों के नाम लिखे हैं, जिसका पुलिस ने अभी खुलासा नहीं किया है।
जानकारी के अनुसार नरेश धवन पुत्र बोध राज वासी बलोचा वाली बस्ती फिरोजपुर शहर कोहलू का धंधा टाहली मुहल्ला में करता था।
इसका शहर के ही तीन लोगों से कथित तौर पर पैसों का लेन-देन था। सोमवार सुबह तकरीबन साढ़े दस बजे घर के एक कमरे में पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर नरेश ने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
घर वालों ने जब कमरे में पंखे से नरेश की लटकी हुई लाश देखी तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी को लाश के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उक्त सुसाइड नोट में शहर के तीन गणमान्य व्यक्तियों के नाम लिखे हैं।
इसका पुलिस ने अभी तक खुलासा नहीं किया है। नरेश के दो बच्चे हैं। उधर, थाना सिटी प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। उसी के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।