फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   rape, kidnapped, student,Five days, unconscious, railway track, exam

छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुराचार

Wed, 19 Mar 2014 10:52 PM IST
फिरोजपुर।
फिरोजपुर। Updated Wed, 19 Mar 2014 10:52 PM IST
विज्ञापन
rape, kidnapped, student,Five days, unconscious, railway track, exam
परीक्षा सेंटर से पेपर देकर लौट रही 11वीं कक्षा की छात्रा को बेहोश कर चार युवक उसे सुनसान जगह पर ले गए और पांच दिन तक सामूहिक दुराचार किया।
विज्ञापन


बुधवार को छात्रा को बेहोशी की हालत में गुरुहरसहाए से गुजरती रेल पटरी पर फेंक दिया गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने छात्रा को ट्रैक पर बेहोशी की हालत में पड़ा देख पुलिस को सूचित किया। पीड़िता का फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया गया। जीआरपी के प्रधान गुरबख्श सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार 11वीं की छात्रा शनिवार को परीक्षा सेंटर से पेपर देकर लौट रही थी। जान पहचान के चार युवकों ने उसे खाने के लिए कोई चीज दी। उसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। उसे खाते ही वह बेहोश हो गई। आरोपी उसे बेहोशी की हालत में एक हवेली में ले गए जहां सभी ने उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। बुधवार सुबह आरोपी उसे गुरुहरसहाए में रेलवे ट्रैक पर बेहोशी की हालत में फेंककर चले गए।
विज्ञापन


छात्रा को बेहोश पड़ा देख आसपास के लोगों ने उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। परिजनों ने मामले की शिकायत थाना गुरूहरसहाय पुलिस को दी है। छात्रा के रेलवे ट्रैक पर पड़ा होने के कारण थाना जीआरपी प्रभारी गुरबख्श सिंह स्वयं मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed