फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   punjab, firozpur, crime

हवलदार ने गोलियां दाग किसान को उड़ाया, मौत

Thu, 24 Apr 2014 10:16 PM IST
अमर उजाला, फरीदकोट
अमर उजाला, फरीदकोट Updated Thu, 24 Apr 2014 10:16 PM IST
विज्ञापन
punjab, firozpur, crime
उपमंडल जैतो के गांव कोठे सरावां में बुधवार देर शाम पंजाब पुलिस के हवलदार ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर ठेके पर ली हुई मात्र पांच कनाल जमीन के विवाद में दो सगे भाइयों पर रिवाल्वर से गोलियां दाग दीं।
विज्ञापन


हमले में छोटे भाई मनप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल हुए बड़े भाई गुरतेज सिंह को गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पता चला है कि आरोपी हवलदार अवतार सिंह ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से घटना को अंजाम दिया। तीनों आरोपियों पर मामला दर्ज लिया गया है। तीनों आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापामारी कर रही है।
विज्ञापन


गांव कोठे सरावां निवासी किसान भाइयों गुरतेज सिंह और मनप्रीत सिंह के परिवार की पांच कनाल जमीन को कुछ वर्ष पहले गांव माहला कलां से संबंधित एक आढ़ती ने कर्ज वसूलने के नाम पर कुर्क करवा दिया था। जमीन कुर्क करवाने के बाद भी उक्त आढ़ती ने यह जमीन इसी परिवार को ही ठेके पर दे रखी थी। कुछ समय पहले ही आढ़ती ने इस जमीन को हाईवे पेट्रोलिंग में तैनात हवलदार और इसी गांव के अवतार सिंह को ठेके पर दे दी थी। इन दिनों अवतार ने इस जमीन पर गेहूं की फसल बीजी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आढ़ती के मालिकाना हक वाली जमीन पर ठेके पर खेतीबाड़ी करने को लेकर दोनों परिवारों में खींचतान चल रही थी। इसी विवाद की वजह से बुधवार देर शाम जब गुरतेज सिंह और मनप्रीत सिंह अपने खेतों में हल चला रहे थे तो हवलदार अवतार सिंह ने अपने दो बेटों सोनी व सन्नी के साथ मिलकर उन पर धावा बोल दिया। हवलदार अवतार सिंह ने रिवाल्वर से दोनों भाइयों पर फायर कर दिए, जबकि उसके बेटों ने तेजधार हथियारों से वार किए। दोनों घायल भाइयों को कोटकपूरा के सिविल अस्पताल लाया गया जहां पर डाक्टरों ने मनप्रीत सिंह को मृतक करार दे दिया जबकि गुरतेज सिंह की हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।


तीनों आरोपियों की तलाश जारी
एसपी (डी) बलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने घायल गुरतेज सिंह के बयान पर थाना बाजाखाना में आरोपी हवलदार अवतार सिंह व उसके दो बेटों सोनी व सन्नी के खिलाफ वीरवार को मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। चूंकि आरोपी ने अपनी निजी 12 बोर की राइफल को चुनाव के मद्देनजर पुलिस के पास जमा करवा रखा है इसलिए पुलिस को भी आशंका है कि उसने इस घटना में सर्विस रिवाल्वर का उपयोग किया हो सकता है।

फोटो फाइल 24एफआरडीजेेएल0112
जैतो के गांव कोठे सरावां में घटनास्थल पर फैला खून और इनसेट में मृतक युवा किसान मनप्रीत सिंह की तस्वीर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed