फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   punjab, crime, firozpur

अवैध संबंधों में बाधा बने पति की हत्या

Mon, 13 Jan 2014 10:34 PM IST
अमर उजाला, (अबोहर/फिरोजपुर)
अमर उजाला, (अबोहर/फिरोजपुर) Updated Mon, 13 Jan 2014 10:34 PM IST
विज्ञापन
punjab, crime, firozpur
उपमंडल के गांव बुर्ज मुहार में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और बाद में मृतक के मुंह में कीटनाशक दवा डालकर इसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया।
विज्ञापन


 नगर थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी महिला व उसके प्रेमी सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का प्रेमी व उसका साथी फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

गांव बुर्जमुहार निवासी तरसेम सिंह पुत्र प्रभु सिंह गांव के ही जमींदार टेक सिंह के खेत में सीरी का काम करता था।

 इसी दौरान तरसेम की पत्नी मनप्रीत कौर व जमींदार टेक सिंह के बीच अवैध संबंध कायम हो गए। इसकी भनक लगने पर जब तरसेम ने अपनी पत्नी मनप्रीत कौर को समझाना शुरू किया तो तरसेम और मनप्रीत में झगड़ा होने लगा। इसे लेकर मनप्रीत ने अपने प्रेमी टेक सिंह के साथ मिलकर तरसेम को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ने तरसेम सिंह को खेत में बुलाकर मारपीट करते हुए उसकी हत्या कर दी।

बाद में इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए तरसेम के मुंह में कीटनाशक दवा डाल दी और थोड़ी ही देर में मनप्रीत कौर ने शोर मचा दिया कि उसके पति तरसेम ने कीटनाशक पी ली है। तरसेम का भाई सतपाल सिंह व अन्य लोग उसे एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल लाए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


मृतक के भाई सतपाल सिंह ने पुलिस को दिए अपने बयानों में अपने भाई की साजिश के तहत हत्या किए जाने की आशंका जताई। थाना प्रभारी ने मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान सच्चाई सामने आने पर पुलिस ने सतपाल सिंह के बयान पर मृतक की पत्नी मनप्रीत कौर उसके प्रेमी टेक सिंह व एक अन्य सहयोगी के खिलाफ भादंस की धारा 302, 120 बी व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed