फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   poison, killed, dowry, Ferozepur

दहेज की खातिर बहू को जहर खिलाकर मार डाला

Tue, 06 May 2014 10:52 PM IST
फिरोजपुर।
फिरोजपुर। Updated Tue, 06 May 2014 10:52 PM IST
विज्ञापन
poison, killed, dowry, Ferozepur
ससुरालियों ने दहेज की खातिर बहू को सल्फास खिलाकर उसकी हत्या कर दी। सदर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कर  कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतक मनमिन्द्र कौर के पिता लक्ष्मण सिंह निवासी गांव फतेहगढ़ पंजतूर ने बताया कि उनकी बेटी का विवाह जसबीर सिंह पुत्र कश्मीर के साथ हुआ था। शादी के समय उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया था लेकिन ससुराली उसके बावजूद उनकी बेटी को दहेज के लिए तंग कर रहे थे।

ससुरालियों ने उनकी बेटी को जहर देकर मारने की कोशिश की। ससुरालियों ने मनमिन्द्र को सल्फास की गोलियां खिला दी। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे लुधियाना रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। थाना सदर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बेटा न होने पर जान से मारने का प्रयास
फिरोजपुर।
रजनीबाला पुत्री वेदप्रकाश निवासी गांव नूरपुरसेठां ने ससुरालियों पर बेटा न होने पर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। शिकायत में रजनीबाला ने बताया कि उसका विवाह 2012 में बठिंडा में रहने वाले एक व्यक्ति से हुआ था। दो साल पहले रजनीबाला के बेटा न होने पर ससुरालियों ने उसे मारने की कोशिश की। शादी के कुछ समय बाद उसने बेटी को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कारण ससुराल वाले उसे तंग परेशान करने लगे। रजनीबाला ने बताया कि जब वह दोबारा गर्भवती हुई तो टेस्ट कराने पर पता चला कि गर्भ में बेटी है। इसपर ससुरालियों ने दबाव डालकर उसका गर्भपात करवा दिया और मारपीट की। आरोप है कि ससुरालियों ने उसके गले में फंदा लगाकर मारने की भी कोशिश की।


वे उसे मायके वालों से बात भी नहीं करने देते थे। काफी दिन बात ना होने पर जब उसके मायके वाले ससुराल पहुंचे तो उसकी खराब हालत देखी। मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed