फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   labour

लेबर मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा

Wed, 05 Mar 2014 10:44 PM IST
अमर उजाला,मुक्तसर।
अमर उजाला,मुक्तसर। Updated Wed, 05 Mar 2014 10:44 PM IST
विज्ञापन
labour
निर्माण लेबर यूनियन की ओर से जिला अध्यक्ष हरमीत सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें लेबर मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन



जिला अध्यक्ष ने कहा कि निर्माण कर्मियों का लेबर इंस्पेक्टर की ओर से मजदूरों के जो लाभार्थी कार्ड बनाए जाते हैं, गांव में कुछ नेता वह कार्ड अपने निजी हितों की खातिर बनवा रहे हैं।

जबकि असली लाभार्थियों को इनका सही लाभ नहीं मिल पा रहा। धनाढय लोग अपने दबदबे के चलते इसका लाभ अपने चहेतों को दिलवा रहे हैं। इस कार्ड पर मिलने वाला दुर्घटना बीमा, शगुन स्कीम, छात्रवृत्ति और  अन्य लाभों से मजदूर परिवार वंचित रह जाते हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर एक ही इंस्पेक्टर होने के कारण वह मुक्तसर में सिर्फ दो ही दिन बैठता है। जिस कारण मजदूरों के कार्ड बनने से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने इंस्पेक्टर की हाजरी भी पूरा सप्ताह यकीनी बनाने की मांग की, ताकि उनके कार्ड बन सकें। इस मौके पर हरजीत सिंह मदरस्सा, बलविंदर सिंह, कमलदीप, जग्गा सिंह कंग, मनजीत सिंह कंडियारा, सुरिंदर छिंदा, राजिंदर भगत, राम कृष्ण और गुरबिंदर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed