फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   due to fog 92 trains will be cancled

धुंध से 8 जनवरी से 28 फरवरी तक फिरोजपुर डिवीजन की 92 ट्रेनें रद्द

Thu, 07 Jan 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Thu, 07 Jan 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
due to fog 92 trains will be cancled
धुंध ट्रेनों के लिए बाधा खड़ी कर रही है। रेल प्रशासन ने पंद्रह दिसंबर से डिवीजन की कई पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी थी।
विज्ञापन


जनवरी में घनी धुंध पड़ने के कारण डिवीजन ने 92 मेल एक्सप्रेस ट्रेनें (जो ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलती थी वो अब दो दिन चलेगी) 8 जनवरी से 28 फरवरी तक रदद कर दी हैं। बाकी ट्रेनों को धुंध में चलाने के लिए फॉग पटाखे और फॉग सेव डिवाइज की मदद ली जा रही है। यही नहीं गेटमैनों और गैंगमैनों को सख्त ड्यूटी देने के आदेश दिए हैं। जम्मूतवी, पठानकोट की तरफ से गुजरने वाले ट्रैक पर पैनी नजर रखी जा रही है।

रेल अधिकारियों का कहना है कि आठ जनवरी से 28 फरवरी तक पूरी तरह छह ट्रेनें (जैसे सिरसा-अमृतसर, अमृतसर-सिरसा, अजमेर-अमृतसर, अमृतसर-अजमेर व 9612-9613) रद्द की गई हैं। पंद्रह दिसंबर को कई पैसेंजर ट्रेनें पहले ही रद्द कर दी गई हैं। धुंध और अधिक ठंड के कारण कई बार ट्रैक भी चटक जाते हैं। ऐसी स्थिति में रेल हादसा होने का भय रहता है इसीलिए ट्रेनों की संख्या में कमी की गई है।

पैसेंजर ट्रेन से पहले ट्रैक पर दौड़ेगा पालयट इंजन : डीआरएम
फिरोजपुर। डीआरएम अनुज प्रकाश का कहना है कि पठानकोट में आतंकी हमला होने के बाद यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पठानकोट-अमृतसर, अमृतसर-पठानकोट, जालंधर कैंट-माधोपुर पंजाब व जालंधर सिटी-अमृतसर के बीच रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन से पहले एक पायलट इंजन ट्रैक पर दौड़ाया जाएगा।

उस पर जीआरपी और आरपीएफ के जवान होंगे ताकि पता चल सके कि ट्रैक सही है। यदि ट्रैक पर कोई भी खराबी या किसी घटना की आशंका होने पर पैसेंजर ट्रेन नहीं चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed