Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   nvidia Jensen huang return as ceo kotak Mahindra uday kotak and others reaction

एनवीडिया में हुआंग की वापसी: 'बाजार में बड़ा उलटफेर, अमेरिका को फायदा', उदय कोटक ने क्या-क्या कहा?

Tue, 24 Nov 2026 10:24 AM IST
निर्मल कांत बिनजेस डेस्क, अमर उजाला।
बिनजेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 24 Nov 2026 10:24 AM IST
सार

एनवीडिया में सीईओ पद पर जेनसन हुआंग की वापसी की दुनियाभर में चर्चा हो रही है। इस बीच, भारतीय उद्योगपति उदय कोटक ने इसे वैश्विक बाजार का बड़ा फैसला बताया, तो अमेरिकी दिग्गज कारोबारी एलन मस्क और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी हुआंग का समर्थन किया। हुआंग की वापसी के पीछे क्या है और क्यों इसे अमेरिका की एआई दौड़ से जोड़कर देखा जा रहा है? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
nvidia Jensen huang return as ceo kotak Mahindra uday kotak and others reaction
उदय कोटक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई (फाइल)

विस्तार

कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक और निदेशक उदय कोटक ने जेनसन हुआंग की एनवीडिया में वापसी को वैश्विक बाजार के इतिहास का बड़ा फैसला बताया। उन्होंने कहा कि इस फैसले से एनवीडिया के बाजार मूल्य में एक लाख करोड़ डॉलर और अमेरिका के बाजार मूल्य में चार लाख करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। कोटक के मुताबिक, इसके पीछे अमेरिका को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की दौड़ में आगे रखने का राजनीतिक और आर्थिक एजेंडा भी है।
विज्ञापन


उदय कोटक ने क्या कहा?
उदय कोटक ने कहा, यह फैसला सही हो या गलत, लेकिन इससे एक संदेश साफ है। वैश्विक ताकत की लड़ाई में नियमों को अपनी जरूरत के हिसाब से बदला जा सकता है। उन्होंने कहा, 'जब हाथी नाचते हैं, तो हर कोई उन्हें जगह देने के लिए रास्ते से हट जाता है'।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एनवीडिया विवाद: हुआंग को फिर सीईओ बनाने के विरोध में उतरे अमेरिकी सांसद, ट्रंप की भूमिका पर भी उठे सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला कर्मचारी ने हुआंग को लगाया गले
एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद पर वापसी के बाद हुआ को एक महिला कर्मचारी ने कसकर गले लगाया। यह घटना कर्मचारियों से माफी मांगने के कुछ देर बाद हुई।  
 

एलन मस्क ने क्या कहा?
इससे पहले हुआंग की वापसी पर एनवीडिया के कर्मचारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कैलिफोर्निया में कंपनी के मुख्यालय पहुंचने पर कर्मचारियों ने जेनसन के लिए तालियां बजाईं और नारे भी लगाए। हुआंग की बहाली पर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि एनवीडिया में उनके जानने वाले सभी कर्मचारी हुआंग की वापसी चाहते थे।

मस्क ने एक्स पर एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में एनवीडिया के कर्मचारी हुआंग का स्वागत करते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'एनवीडिया में जिन लोगों को मैं जानता हूं, वे सभी जेनसन को वापस चाहते थे और यह वीडियो सब कुछ दिखा रहा है'।

 

पहले किया इनकार, फिर एनवीडिया ने दोबारा बनाया सीईओ
एनवीडिया ने सोमवार को बड़ा एलान किया। जेनसन हुआंग को तत्काल प्रभाव से फिर कंपनी का अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी बना दिया गया। उन्हें निदेशक मंडल में भी दोबारा शामिल किया गया। कंपनी के बोर्ड ने बताया कि इस फैसले पर कई दौर की बातचीत हुई। कई बैठकें भी हुईं। इसके बाद सभी सदस्यों ने उनकी वापसी पर सहमति जताई। बोर्ड ने उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया। उनके स्पष्ट विचार रखने के तरीके की भी तारीफ की।

मस्क और ट्रंप ने फैसले का किया समर्थन
हुआंग की वापसी पर एलन मस्क ने इससे पहले भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने एक्स पर लिखा था, गलती सुधार ली गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी एनवीडिया के फैसले को शानदार बताया और कंपनी को बधाई दी। ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि एनवीडिया ने एक बहुत अच्छा फैसला लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि चीन से जुड़े आरोपों के बीच उन्होंने कंपनी के निदेशक मंडल को हुआंग की स्थिति को लेकर पर्याप्त आश्वासन दिया था।

अमेरिकी समाचार चैनल सीएनबीसी से बातचीत में ट्रंप से एक सवाल पूछा गया। उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने बोर्ड को भरोसा दिया था कि हुआंग पर मुकदमा नहीं चलाया जाएगा। इस पर ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अभियोजन शब्द का इस्तेमाल नहीं किया था। लेकिन उन्होंने यह जरूर बताया था कि प्रशासन की नजर में हुआंग बिल्कुल ठीक हैं। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने बोर्ड को पूरा भरोसा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed