{"_id":"bb471cd49d9aec9bcd5d88253a604112","slug":"wine-contract-kindle-nominated-four-young-men-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेका जलाने वाले चार युवक नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब ठेका जलाने वाले चार युवक नामजद
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Tue, 02 Feb 2016 03:07 PM IST
विज्ञापन
दयाल नगरी स्थित एक शराब के ठेके को कुछ युवकों की ओर से आग लगाकर जलाने का प्रयास करने के आरोप में थाना नंबर एक की पुलिस ने ठेके के सेल्समैन के बयान पर चार युवकों पर मामला दर्ज किया है।
पुलिस बयान में सुनील कुमार ने बताया कि वह दयाल नगरी में वंश इंटरप्राइजेज के ठेके की ब्रांच पर सेल्समैन है। 30 जनवरी की रात को वह ठेका बंद कर गया ही था कि करीब साढे़ 10 बजे सर्कल इंचार्ज पवन कुमार ने उसको फोन पर बताया कि किसी ने ठेके को आग लगा दी है।
इधर ठेके के साथ अंडों की दुकान करने वाले दुकानदार राजू ने बताया कि संत नगर निवासी रोहित और तीन साथियों ने उसकी दुकान में घुसकर उससे मारपीट की।
इसके बाद उन्होंने स्टोव से मिट्टी का तेल निकालकर ठेके के शटर के नीचे से किसी कपड़े के माध्यम से आग लगा दी और भाग गए।
पुलिस ने संत नगर निवासी रोहित तथा उसके साथियों अक्षय व मनदीप तथा सागर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।