{"_id":"97-32757","slug":"Firozpur-32757-97","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबोहर में निकाली भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबोहर में निकाली भव्य शोभायात्रा
Firozpur
Updated Sun, 13 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
अबोहर (फिरोजपुर)। स्वामी विवेकानंद समारोह समिति की ओर से स्वामी जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में शहर में एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा नेहरू पार्क से आरंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। कार्यक्रम के शुभारंभ पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर फूलमालाएं अर्पित की गई। इसके बाद पूर्व एसडीएम बीएल सिक्का, विशिष्ट अतिथि धनपत सिहाग व समिति के संरक्षक फकीर चंद गोयल ने ज्योति प्रज्वलित की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने लोगों से स्वामी विवेकानंद के बताए हुए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने मुश्किलों से जूझते हुए भी एक संत का जीवन व्यतीत किया और लोगों को सच्चाई की राह पर अग्रसर किया। स्वामी विवेकानंद ने छोटी उम्र में ही सारे देश का भ्रमण किया और उन्होंने अपने समय में विदेशों में भी लोगों को शिक्षा दी। फकीर चंद गोयल ने आए हुए लोगों का स्वागत किया तथा उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। शोभायात्रा को नेहरू पार्क से डीईओ संदीप धूडिया व बीएल सिक्का ने हरी झंडी देकर रवाना किया। जो शहर से मुख्य मार्गों से रवाना होती हुई नेहरू पार्क में ही संपन्न हुई। इसमें अमृत माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फ्लावर वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सावन पब्लिक स्कूल, गुरु तेग बहादुर स्कूल, सरदार पटेल मेडिकल इंस्टीट्यूट, मीरा मेडिकल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज, राजा रिंकू पाल हाई स्कूल, नवयुग स्कूल, मिन्नी पब्लिक स्कूल, प्रवीण माडल स्कूल, एल्पाइन स्कूल, इकजोत हाई स्कूल, अनमोल पब्लिक स्कूल, डिवाइन लाइट स्कूल, एशियन हाई स्कूल, स्वामी विवेकानंद स्कूल, सरस्वती शिक्षा सदन, स्वामी केशवानंद स्कूल के विद्यार्थियों व अध्यापकों ने भाग लिया।
श्री बाला जी मानव सेवा समिति की ओर से शोभायात्रा में भाग लेने वाले लोगों के लिए चाय व प्रसाद का प्रबंध किया गया। इस मौके पर नर सेवा नारायण सेवा समिति, मार्निंग क्लब, भारत विकास परिषद, पंजाबी सभ्याचार मंच, बजरंग सहारा सेवा समिति, आढ़तिया एसोसिएशन गवर्नमेंट टीचर यूनियन, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत समिति, गोशाला मैनेजिंग कमेटी व अन्य संस्थाओं के सदस्य व पदाधिकारी शामिल हुए। इस मौके पर ललित सोनी, प्रदीप गर्ग, प्रवीण चावला, सिकंदर कपूर, प्रमिल कलानी, राजू चराया, गौतम शर्मा, गुरचरण गिल, अशोक गर्ग, हनुमान दास गोयल, प्रवीण चुघ, डॉ. जगदीश जुनेजा, शिवराज गोयल, अजीतपाल रिंकू, पम्मी नंबरदार, शाम लाल अरोड़ा, विजय कुमार, हेमराज सिंगला, विनीत चोंपड़ा, धीरज मिगलानी, राजेश पुरोहित, मुख्तयार सिंह सोनी, प्रदीप गर्ग, प्रेम बलाना, ओमप्रकाश शर्मा, नरिंद्र गोयल, विक्रम गर्ग, सतपाल खारीवाल आदि मौजूद थे।