{"_id":"6a897b32a230182d120f38f5","slug":"fire-breaks-out-in-school-van-in-bathinda-children-safe-driver-alertness-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा में स्कूल वैन में लगी आग: इंजन से निकला धुआं, मचा हड़कंप; चालक की सतर्कता से 35 बच्चे सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा में स्कूल वैन में लगी आग: इंजन से निकला धुआं, मचा हड़कंप; चालक की सतर्कता से 35 बच्चे सुरक्षित
Sat, 22 Aug 2026 04:04 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
Published by: Nivedita
Updated Sat, 22 Aug 2026 04:04 PM IST
सार
पीसीए अध्यक्ष अमरजीत मेहता ने बताया कि सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। वैन चालक बब्बू ने बताया कि इंजन से धुआं निकलते ही उसने तुरंत बच्चों को बाहर निकालना शुरू कर दिया था। उसके अनुसार आग तकनीकी खराबी के कारण लगी प्रतीत होती है।
विज्ञापन
बस से निकल रहा धुआं
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा के बीबीवाला रोड पर शनिवार को एक निजी स्कूल की वैन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। वैन में करीब 35 बच्चे सवार थे, जिन्हें चालक की सूझबूझ और मौके पर मौजूद लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद बच्चों के अभिभावक मौके पर पहुंचे और अपने बच्चों को घर ले गए।
जानकारी अनुसार बीबीवाला गांव स्थित एक निजी स्कूल की वैन छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। जब वैन बीबीवाला रोड पर पहुंची तो अचानक इंजन से धुआं निकलने लगा। चालक बब्बू ने तुरंत वैन को सड़क किनारे रोककर बच्चों को पीछे की ओर जाने के लिए कहा। वैन रुकते ही आग तेजी से फैलने लगी और धुआं अंदर भर गया।
घटना का पता चलते ही पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत मेहता और उनकी टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को वैन से बाहर निकालकर पास के एक कमरे में बैठाया। धुआं अधिक होने के कारण लोगों ने वैन के शीशे तोड़कर धुआं बाहर निकाला। चालक ने अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसके अलावा आसपास के दुकानदार भी अग्निशमन सिलेंडर लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में मदद की।
विज्ञापन
पीसीए अध्यक्ष अमरजीत मेहता ने बताया कि सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। वैन चालक बब्बू ने बताया कि इंजन से धुआं निकलते ही उसने तुरंत बच्चों को बाहर निकालना शुरू कर दिया था। उसके अनुसार आग तकनीकी खराबी के कारण लगी प्रतीत होती है। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी और पीसीआर कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अधिकांश बच्चों के अभिभावक मौके पर पहुंच गए थे और वे अपने बच्चों को सुरक्षित घर ले गए।