फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Fire breaks out in school van in Bathinda children safe driver alertness.

बठिंडा में स्कूल वैन में लगी आग: इंजन से निकला धुआं, मचा हड़कंप; चालक की सतर्कता से 35 बच्चे सुरक्षित

Sat, 22 Aug 2026 04:04 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा Published by: Nivedita Updated Sat, 22 Aug 2026 04:04 PM IST
सार

पीसीए अध्यक्ष अमरजीत मेहता ने बताया कि सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। वैन चालक बब्बू ने बताया कि इंजन से धुआं निकलते ही उसने तुरंत बच्चों को बाहर निकालना शुरू कर दिया था। उसके अनुसार आग तकनीकी खराबी के कारण लगी प्रतीत होती है।

विज्ञापन
Fire breaks out in school van in Bathinda children safe driver alertness.
बस से निकल रहा धुआं - फोटो : संवाद

विस्तार

बठिंडा के बीबीवाला रोड पर शनिवार को एक निजी स्कूल की वैन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। वैन में करीब 35 बच्चे सवार थे, जिन्हें चालक की सूझबूझ और मौके पर मौजूद लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद बच्चों के अभिभावक मौके पर पहुंचे और अपने बच्चों को घर ले गए।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार बीबीवाला गांव स्थित एक निजी स्कूल की वैन छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। जब वैन बीबीवाला रोड पर पहुंची तो अचानक इंजन से धुआं निकलने लगा। चालक बब्बू ने तुरंत वैन को सड़क किनारे रोककर बच्चों को पीछे की ओर जाने के लिए कहा। वैन रुकते ही आग तेजी से फैलने लगी और धुआं अंदर भर गया।
विज्ञापन


घटना का पता चलते ही पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत मेहता और उनकी टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को वैन से बाहर निकालकर पास के एक कमरे में बैठाया। धुआं अधिक होने के कारण लोगों ने वैन के शीशे तोड़कर धुआं बाहर निकाला। चालक ने अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसके अलावा आसपास के दुकानदार भी अग्निशमन सिलेंडर लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीए अध्यक्ष अमरजीत मेहता ने बताया कि सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। वैन चालक बब्बू ने बताया कि इंजन से धुआं निकलते ही उसने तुरंत बच्चों को बाहर निकालना शुरू कर दिया था। उसके अनुसार आग तकनीकी खराबी के कारण लगी प्रतीत होती है। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी और पीसीआर कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अधिकांश बच्चों के अभिभावक मौके पर पहुंच गए थे और वे अपने बच्चों को सुरक्षित घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed