पंजाब में विरोध: अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन, दिखाए काले झंडे
पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए शिरोमणि अकाली दल (शिअद) सुखबीर बादल ने सरकार के खिलाफ 132 पन्नों की चार्जशीट जारी की है। शिअद प्रधान ने चार्जशीट जारी करते हुए आरोप लगाया कि पंजाब में कैप्टन और दिल्ली में केजरीवाल ने भ्रष्टाचार और घोटालों के अलावा कुछ नहीं किया। शिअद ऐसे नेताओं से बचाने के लिए जल्द ही 100 दिन में राज्य के हर गांव और कस्बे में पहुंच करेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रधान की 100 दिवसीय पंजाब यात्रा बुधवार से शुरू हो गई। यात्रा पर निकलने से पहले शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने पार्टी के संरक्षक और पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके प्रकाश सिंह बादल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। हालांकि यात्रा के पहले दिन जीरा क्षेत्र में सुखबीर को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान पुलिस सुरक्षा में उनके काफिले को बाहर ले जाया गया।
शिअद ने 100 दिन के लिए पंजाब का दौरा कर राज्य के हर गांव और कस्बे के लोगों तक पहुंचने का एलान किया है। यात्रा के शुभारंभ के मौके पर सुखबीर बादल ने कार्यकर्ताओं और नेताओं से कहा कि 2022 की जंग को हर हाल में जीतना ही होगा। इसलिए मैं आज से चैन से नहीं बैठूंगा और तुम भी तब तक विश्राम मत करो, जब तक विजयश्री प्राप्त नहीं हो जाती।
इससे पहले अकाली दल ने पंजाब सरकार के खिलाफ 132 पन्नों की चार्जशीट जारी की थी। साथ ही सुखबीर बादल ने 100 दिनों के लिए पंजाब का दौरा कर राज्य के हर गांव और कस्बे के लोगों तक पहुंचने की घोषणा भी की। अकाली दल ने एक नंबर भी जारी किया है, जिसमें कहा गया कि पंजाब के लोग 96878 96878 के माध्यम से अपने सुझाव दे सकते हैं। इस नंबर पर पंजाब के विकास के लिए कोई भी सुझाव दिया जा सकता है।
Punjab | Farmers protest against SAD president Sukhbir Singh Badal & show black flags to his convoy in Zira area of Ferozepur district, from where he started 100 days 100 constituencies Yatra. pic.twitter.com/IARfh3ia30
— ANI (@ANI) August 18, 2021