{"_id":"78cd48ab6d2d77a8d28167f4822cfd18","slug":"facebook-s-comment-student-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर अश्लील मैसेज भेजने पर मिली ये सजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर अश्लील मैसेज भेजने पर मिली ये सजा
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 13 Sep 2013 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में लॉ कर रही एक छात्रा के फेसबुक और मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजना एक छात्र को महंगा पड़ गया।
विज्ञापन
विभाग में ही पढ़ने छात्रा के रिश्तेदार और उसके साथियों ने आरोपी छात्र की कैंपस में ही धुनाई कर डाली।
पिटने के कुछ देर बाद आरोपी छात्र अपने दोस्तों ले आया और उसने पीटने वाले छात्रों पर हमला बोल दिया। मारपीट के दौरान एक छात्र की आंख जख्मी हो गई। मारपीट से कैंपस में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस कर्मचारियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों छात्रों और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया।
घटना पीयू के यूआईएलएस विभाग में करीब 1.15 बजे दो गुटों में जबर्दस्त मारपीट होने से विभाग में भगदड़ मच गई। विभाग की एक छात्रा ने बताया कि उसके सेमेस्टर का एक छात्र बहुत समय से उसे अश्लील एसएमएस भेजने के साथ ही उसके फेसबुक अकाउंट पर कमेंट भी कर रहा है।
विज्ञापन
पीड़ित छात्रा ने कई बार आरोपी छात्र को चेतावनी दी, लेकिन उसने हरकतें बंद नहीं की। इस मामले की शिकायत इंस्टीटयूट के डायरेक्टर से भी की गई। इसके बाद भी छात्रा ने कमेंट करना जारी रखा।
विज्ञापन
वीरवार को विभाग में सीनियर क्लास में पढ़ने वाले लड़की के रिश्तेदार को इसकी जानकारी हुई, तो उसने आरोपी छात्र को मैसेज बंद करने के लिए कहा। इसके बाद बहस शुरू हो गई। इसके बाद दोनों गुटों में मारपीट शुरू हो गई।
पुलिस दोनों गुटों को पकड़ कर घायलों का मेडिकल कराया है। इस मामले में यूआईएलएस की डायरेक्टर प्रो. संगीता भल्ला ने कहा कि मामले में शुक्रवार को कमेटी मारपीट करने वाले छात्रों के खिलाफ कार्रवाई पर फैसला लेगी।
पहले भी हुई है छोड़छाड़
पीयू के यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल (यूबीएस) में शिक्षिका ने दो प्रोफेसरों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। तिब्बतियन विभाग के प्रोफेसर पर भी एक छात्रा साल भर पहले यौन शोषण का आरोप लगा चुकी है। दोनों ही मामलों में अभी तक पुलिस और पीयू प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पीयू के गांधीयन स्टडीज विभाग में भी एक प्रोफेसर और रिसर्च स्कॉलर का विवाद हो चुका है।
हमेशा विवादों में रहा यूआईएलएस
पीयू का यूआईएलएस शुरू से ही विवादों में रहा है। इंस्टीट्यूट के एक छात्र पर बोस्टन में रेप तक का आरोप लग चुका है। विभाग ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया की इजाजत के बिना ही एलएलबी- बीकॉम (ऑनर्स) कोर्स शुरू कर दिया था। इसी विभाग में सोपू नेता द्वारा क्लास में खूनी खेल खेलने का मामला भी दर्ज हो चुका है। 16 अप्रैल को पीयू की सड़क पर गाड़ियों की रेस लगाने पर एक छात्र और छात्रा को भी सस्पेंड किया जा चुका है। दोनों पर 41-41 हजार रुपये फाइन भी किया गया था।