Punjab: तू अभी इंग्लैंड से आया है... खूब माल लाया होगा... एक करोड़ का इंतजाम करो, कारोबारी को मिली धमकी
पंजाब के कपूरथला में एक कारोबारी से बदमाशों ने एक करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की है। विदेशी नंबर से फोन कर शातिर ने कारोबारी को धमकी दी है कि अगर रुपये नहीं दिए तो अंजाम ठीक नहीं होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में बदमाशों व गैंगस्टरों की तरफ से लोगों को धमकी भरे फोन कॉल्स और फिरौती व रंगदारी मांगने का सिलसिला जारी है। बदमाश रसूखदार लोगों को फोन पर उन्हें या उनके परिवार के सदस्यों को जान से धमकी देकर करोड़ों रुपये की मांग करते हैं। ऐसी ही एक और घटना पंजाब के कपूरथला में हुई है।
कपूरथला में गोइंदवाल साहिब रोड पर स्थित एक ग्रॉसरी स्टोर के मालिक को विदेशी नंबर से कॉल कर एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। वहीं, पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस फोन कॉल करने वाले की जांच कर रही है। थाना कोतवाली एसएचओ किरपाल सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
रुपये न दिए तो एनआरआई भतीजे का बुरा हाल करेंगे
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कोतवाली थाना के अधीन आने वाले एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 11 जनवरी को गोइंदवाल सहित स्थित अपने ग्रॉसरी स्टोर के ऑफिस में बैठा था। तभी उसके मोबाइल फोन पर (+447424658521) नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने उसको धमकी देते हुए कहा कि तुम इंग्लैंड से आए हो और बहुत ज्यादा पैसे लेकर आए हो। आप एक करोड़ रुपये का इंतजाम करो, नहीं तो आपका और आपके एनआरआई भतीजे का बुरा हाल कर देंगे।
नंबर की जांच कर रही टेक्निकल टीम
इस धमकी भरी कॉल के बाद ग्रॉसरी स्टोर मालिक डर गया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर फिलहाल अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि टेक्निकल टीम जिस नंबर से कॉल आया था उसकी जांच कर रही है। उक्त नंबर विदेश का है और पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है।
दुबई से आकर खोला ग्रॉसरी स्टोर
एसएचओ किरपाल सिंह ने बताया कि थाना कोतवाली पुलिस ने पीड़ित पीड़ित के शिकायत के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। उन्होंने यह भी बताया कि पीड़ित व्यक्ति कुछ वर्ष पहले दुबई से आय था और उसने वापिस आकर पंजाब में एक ग्रॉसरी स्टोर खोला था। वहीं, डीएसपी सब डिवीज़न दीप करण सिंह ने बताया कि पुलिस की टेक्निकल टीम इस मामले में गंभीरता से काम कर रही है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर ली जाएगी।