फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Encounter in Faridkot Police arrested two henchmen of Bambiha gang

फरीदकोट में मुठभेड़: पुलिस ने दविंदर बंबीहा गैंग के दो गुर्गों को धरा, पिस्टल-कारतूस और कार बरामद

Wed, 08 Jan 2025 09:19 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 08 Jan 2025 09:19 AM IST
सार

आरोपियों से दो पिस्टल, छह कारतूस और फार्च्यूनर गाड़ी बरामद की गई है। आरोपी पुलिस को वांछित नामी गैंगस्टर सिम्मा बहबल के साथी हैं। 

विज्ञापन
Encounter in Faridkot Police arrested two henchmen of Bambiha gang
फरीदकोट में मुठभेड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

फरीदकोट पुलिस ने बंबीहा गैंग के ए श्रेणी के गैंगस्टर हरसिमरनजीत उर्फ सिम्मा के दो साथियों को गांव बीड़ सिखां वाला के पास में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। यह दोनों पुलिस को पिछले साल सितंबर में माह में दर्ज संगठित अपराध के एक मामले में वांछित थे और क्षेत्र में लोगों को डरा धमकाकर रंगदारी वसूलने के कार्य मे लिप्त थे। 
विज्ञापन


इस मामले में एसएसपी फरीदकोट डाॅ.प्रज्ञा जैन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बंबीहा गैंग के नामी गैंगस्टर हरसिमरनजीत उर्फ सिम्मा बहबल, जिस पर लगभग 26 मामले दर्ज हैं, के साथी फरीदकोट इलाके में घूम रहे हैं। सूचना के बाद सीआईए जैतो व थाना जैतो की टीम ने बीड़ सिखां वाला के नाका लगाकर फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार इन आरोपियों को रोकना चाहा तो उन्होंने पुलिस की सरकारी गाड़ी पर तीन गोलियां चलाकर मौके से भागने का प्रयास किया। पुलिस के जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपी घायल हो गए जिन्हें मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान सुखजीत सिंह उर्फ सुख रोमाना उर्फ काला निवासी रोमाना अलबेल सिंह और हरमनदीप सिंह उर्फ रूसा निवासी बहबल कलां के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से एक पिस्तौल .315 बोर और एक पिस्तौल .32 बोर और 06 कारतूस बरामद किए हैं। इसके साथ ही उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी, जिसमें वे यात्रा कर रहे थे, को जब्त कर लिया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार ये आरोपी थाना बाजाखाना में दर्ज एक मामले में वांछित थे और इनमें से एक आरोपी पर हिमाचल प्रदेश में भी केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed