{"_id":"67715942904993d51f0b96e4","slug":"encounter-between-police-and-terrorists-two-criminals-injured-due-to-bullet-injuries-in-batala-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से दो बदमाश घायल, बम ब्लास्ट के माटरमाइंड हैं आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से दो बदमाश घायल, बम ब्लास्ट के माटरमाइंड हैं आरोपी
Sun, 29 Dec 2024 07:49 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 29 Dec 2024 07:49 PM IST
सार
रविवार की देर शाम को बटाला पुलिस की हिरासत में लिए गए दो आरोपियों को रिक्वरी के लिए घन्नियां के बांगर ले जाया गया था। इसी दौरान आरोपियों ने छिपा कर रखी पिस्तौल से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के गुरदासपुर के बटाला में पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने बटाला और गुरदासपुर में पुलिस थानों पर हमला करने वाले हमले के मास्टर माइंड समेत पांच आरोपी आतंकी मोड्यूल के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं बटाला पुलिस ने उक्त आरोपियों से दो पिस्तौल बरामद किए हैं।
रविवार की देर शाम को बटाला पुलिस की हिरासत में लिए गए दो आरोपियों को रिक्वरी के लिए घन्नियां के बांगर ले जाया गया था। इसी दौरान आरोपियों ने छिपा कर रखी पिस्तौल से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। दो आरोपियों ने जब फरार होने की कोशिश की तो पुलिस और दोनों आरोपियों की बीच हुए मुठभेड़ में दोनों आरोपियों को गोली लगी। गोली लगने से दोनों आरोपी घायल हो गए हैं। घायलों को बटाला के सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है।
घायलों की पहचान अभिजोत सिंह और कुलजीत सिंह के रूप में हुई है। मौके पर एसएसपी बटाला सुहेल मीर कासिम औ डीआईजी बॉर्डर रेंज सतिंदर सिंह मौके पर मौजूद हैं। अभी भी मौके पर पुलिस के आला अधिकारी जांच में जुटे हैं। जानकारी देते हुए डीआईजी बॉर्डर रेंज सतिंदर सिंह ने बताया कि पकड़े गए पांचों आरोपी बटाला के किला लाल सिंह के रहने वाले हैं।