फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   death of two prisoners in Kapurthala jail

कपूरथला जेल में दो कैदियों की मौत

Sun, 29 Sep 2013 10:55 PM IST
अमर उजाला, कपूरथला
अमर उजाला, कपूरथला Updated Sun, 29 Sep 2013 10:55 PM IST
विज्ञापन
death of two prisoners in Kapurthala jail
कपूरथला की माडर्न जेल में दो कैदियों की बीमारी से मौत हो गई। कत्ल केस में उम्रकैद की सजा भुगत रहे सुरिंदर सिंह (53) की दिल का दौरा पड़ने के बाद सिविल अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन


उधर उम्रकैद की सजा भुगत रहे रणजीत सिंह (40) पुत्र ज्ञान सिंह निवासी किशनपुरा जालंधर की भी जान चली गई।
जानकारी के अनुसार माडर्न जेल कपूरथला में सुरिंदर सिंह पुत्र प्यारा सिंह निवासी गांव दादूवाल थाना नूरमहल जिला जालंधर को  दिल का दौरा पड़ गया।

जेल सुपरिंटेंडेंट इकबाल सिंह धारीवाल ने कैदी को तुरंत सिविल अस्पताल कपूरथला भेजा। सिविल अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर ने सुरिंदर सिंह का चैकअप करने के  बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


धारीवाल ने बताया कि सुरिंदर सिंह को 12 जुलाई 2010 को अदालत ने कत्ल के मामले में दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। उधर एक अन्य मामले में माडर्न जेल कपूरथला में उम्रकैद की सजा भुगत रहे रणजीत सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी गली नंबर 10 किशनपुरा जालंधर की रविवार को दोपहर के समय छाती में दर्द से तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे सिविल अस्पताल कपूरथला भेज दिया। डाक्टर ने कैदी को मृत घोषित कर दिया। जेल प्रबंधन ने दोनों मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed