Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Youths travelling in car firing on police in barnala

पंजाब पुलिस पर फायरिंग: बरनाला में कार सवार युवकों ने चलाई गोलियां, जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल

Fri, 28 Mar 2025 10:46 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 28 Mar 2025 10:46 AM IST
सार

बरनाला में पुलिस की नाकाबंदी के दौरान वहां से गुजर रही कार सवार युवकों ने पुलिस पर गोलियां चला दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी गोली लगने से घायल हुआ है। आरोपियों की कार से नशा और हथियार मिले हैं। 

विज्ञापन
Youths travelling in car firing on police in barnala
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के बरनाला में पुलिस टीम पर हमला हुआ है। बरनाला के मानसा रोड पर स्थित ट्राइडेंट फैक्टरी के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस पर फायरिंग हुई है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में कार सवार बदमाश के पैर में गोली लगी है। फायरिंग में पुलिस की गाड़ी पर भी गोली लगी। यह घटना नाकाबंदी दौरान गाड़ी को रोकने की कोशिश के दौरान हुए। 

विज्ञापन


जानकारी देते हुए एसएसपी बरनाला ने बताया युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम के तहत पुलिस प्रशासन की तरफ से बरनाला शहर के आउटर एरिया में लगातार नाकाबंदी जा रही है। शुक्रवार सुबह ट्राइडेंड फैक्टरी के पास नाकाबंदी के दौरान बरनाला मानसा रोड पर एक तेज रफ्तार काले रंग की वरना को रोकने का इशारा किया। कार सवार युवकों ने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने कार को काबू कर लिया और सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी के पैर में गोली लगी है उसे सिविल अस्पताल बरनाला दाखिल करवाया गया है। 
विज्ञापन




कार सवार आरोपियों की तरफ से की गई फायरिंग के दौरान पुलिस की गाड़ी पर गोली लगी है। एक गोली नाकाबंदी के लिए लगाए गए बैरिकेड्स पर भी लगी है। आरोपियों की कार से भारी मात्रा में मेडिकल नशा और दो रिवॉल्वर और कुछ कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed