{"_id":"629af1ce15fdf214a911a24d","slug":"woman-admitted-in-civil-hospital-murdered-at-kapurthala","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala: सिविल अस्पताल में भर्ती महिला को पति ने गला दबाकर मारा, चार दिन पहले दिया था बेटे का जन्म, ये वजह आई सामने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kapurthala: सिविल अस्पताल में भर्ती महिला को पति ने गला दबाकर मारा, चार दिन पहले दिया था बेटे का जन्म, ये वजह आई सामने
Sat, 04 Jun 2022 11:17 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:17 AM IST
सार
24 साल की बलविंदर कौर ने मनजीत सिंह वासी गांव केसरपुर से प्रेम विवाह किया था। चार दिन पहले ही उसने सिजेरियन ऑपरेशन के बाद एक बेटे को जन्म दिया था। दंपती का एक बेटा और भी है।
विज्ञापन
कपूरथला सिविल अस्पताल में महिला की हत्या।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपूरथला सामान्य अस्पताल के गाइनी वार्ड में उपचाराधीन महिला को उसके पति ने जान से मार डाला। इस पूरे मामले का एक वीडियो भी वायरल हो गया है, जो अस्पताल के स्टाफ ने बनाया था। सूत्रों के अनुसार, आरोपी अपनी पत्नी पर शक करता था। इसी के चलते उसने अपनी पत्नी का मुंह दबाकर मार दिया। महिला ने चार दिन पहले ही बेटे को जन्म दिया है। घटना के बाद सिविल अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया। आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कपूरथला सिविल अस्पताल के गाइनी वार्ड में एक जून को 24 बलविंदर कौर पत्नी मनजीत सिंह वासी गांव केसरपुर को दाखिल करवाया गया था। सिजेरियन ऑपरेशन के बाद महिला ने बेटे को जन्म दिया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दंपती ने कुछ वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों का पहले भी एक बेटा है।
विज्ञापन
डीएसपी सब डिवीजन सुरिंदर सिंह ने बताया कि सिविल अस्पताल के गाइनी वार्ड के प्राइवेट रूम चार में शनिवार सुबह लगभग छह बजे मनजीत सिंह ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी मनजीत सिंह अपनी पत्नी पर शक करता था इसी के चलते उसने मौका पाकर घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन