{"_id":"62501aa72e28611fad7529f8","slug":"two-women-arrested-with-heroin-by-border-security-force-in-firozpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर: पाक तस्करों ने भारतीय सीमा में फेंकी थी हेरोइन, दो पैकेट के साथ मां-बेटी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फिरोजपुर: पाक तस्करों ने भारतीय सीमा में फेंकी थी हेरोइन, दो पैकेट के साथ मां-बेटी गिरफ्तार
Fri, 08 Apr 2022 04:53 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 08 Apr 2022 04:53 PM IST
सार
खुफिया सूत्रों के मुताबिक ये दोनों मां-बेटी फेंसिंग पार खेत में लगे पुदीना की फसल की देख-रेख के लिए मजदूरी पर गई थी। इन्हें किसी तस्कर ने उक्त हेरोइन के पैकेट वहां से फेंसिंग के इस तरफ फेंकने को कहा था।
विज्ञापन
फिरोजपुर में मिले हेरोइन के पैकेट।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल ने फिरोजपुर में सरहद पर हेरोइन के दो पैकेट के साथ मां-बेटी को गिरफ्तार किया है। उक्त हेरोइन पाक तस्करों ने भारतीय सीमा में फेंकी थी जिसे लेने के लिए दोनों गई थी। थाना सदर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी मां-बेटी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक उन्हें बीएसएफ बटालियन-116 के इंस्पेक्टर वजिंदर सिंह ने शिकायत दी कि बीएसएफ की बीओपी शाम्मेके के पास सरहद पर लगी फेंसिंग के गेट नंबर-184 के नजदीक से भारतीय खेत में हेरोइन के दो पैकेट मिले हैं, जो काले रंग की टेप से लिपटे हुए थे। वहीं पर आरोपी प्रकाश कौर पत्नी चन्ना वासी सीमांत गांव टेंडी वाला (सरहद से सटा) और उसकी बेटी प्रवीन कौर पैकेट की तलाश कर रही थी। बीएसएफ ने दोनों को काबू कर पूछताछ की तो इन्होंने स्वीकार किया कि दोनों हेरोइन के पैकेट तलाश रही थी, जो पाक तस्करों ने फेंके थे। पुलिस के मुताबिक हेरोइन का वजन 920 ग्राम था। जबकि बीएसएफ की ओर से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में हेरोइन का वजन एक किलो दो सौ ग्राम आंका गया है।
विज्ञापन
खुफिया सूत्रों के मुताबिक ये दोनों मां-बेटी फेंसिंग पार खेत में लगे पुदीना की फसल की देख-रेख के लिए मजदूरी पर गई थी। इन्हें किसी तस्कर ने उक्त हेरोइन के पैकेट वहां से फेंसिंग के इस तरफ फेंकने को कहा था। बीएसएफ द्वारा दोनों को पकड़ लेने पर उक्त आरोपी वहां से भाग गया है। पुलिस उक्त दोनों मां-बेटी से गहन पूछताछ करने में जुटी है कि किस व्यक्ति के कहने पर उक्त हेरोइन के पैकेट उठाने खेत में पहुंची थी। क्योंकि पकड़ी गई दोनों आरोपी बहुत ही गरीब परिवार से संबंधित है। जबकि प्रकाश कौर का पति चन्ना लंबे समय से बीमार चल रहा है।
विज्ञापन