फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Two killed and one injured in firing in Tarn Taran of Punjab

तरनतारन के पट्टी में दो गुट भिड़े: गोलियों से थर्राया पूरा इलाका, दो युवक की मौत, एक अस्पताल में भर्ती

Wed, 17 Nov 2021 09:48 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 17 Nov 2021 09:48 PM IST
सार

पंजाब के तरनतारन जिले का पट्टी कस्बा गोलियों की आवाज से थर्रा उठा। विवाद में दो गुटों में गोली चलने से दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Two killed and one injured in firing in Tarn Taran of Punjab
जांच करने पहुंची पुलिस टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

तरनतारन के कस्बा पट्टी में दो गुटों में गोली चलने से दो युवकों की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर है। घायल को अमृतसर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। थाना सिटी पट्टी की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कस्बा पट्टी के बाहर सरहाली चुंगी के पास देर शाम दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि वहां मौजूद युवकों ने पिस्तौलें निकाल लीं और गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान तीन लोगों को गोली लगी। घायलों को संधू अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


चेहरे और पेट में लगीं दो-दो गोलियां
वारदात के बाद तीन लोगों को पट्टी के संधू अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया और तीसरे को अमृतसर रेफर कर दिया। मृतकों की पहचान जगदीप सिंह मन्ना (28) निवासी पट्टी और अनमोल सिंह (26) निवासी बुर्ज रायके के तौर पर हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पट्टी निवासी गुरसेवक सिंह गोली लगने से घायल है। संधू अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि जगदीप के मुंह और छाती पर गोली लगी हैं। अनमोल की छाती पर दो गोलियां लगीं। इस कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरे साथी के पेट में एक गोली लगी है।

गोलियों से दहला इलाका, मचा हड़कंप
पट्टी में दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कुछ लोग इस दौरान भागते दिखे। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और आसपास पड़ताल की लेकिन लोगों ने बदमाशों के भय से कुछ नहीं बताया। कुछ देर बाद मृतकों के परिजन भी संधू अस्पताल पहुंचे। 


पुलिस ने कार्रवाई के बाद शवों को सरकारी अस्पताल भेजा। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर छानबीन की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। डीएसपी कुलजिंदर सिंह ने बताया कि दो गुटों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और गोलियां चलीं। दो युवकों की मौत हुई है, एक अन्य जख्मी है। थाना पट्टी सिटी में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर आसपास की सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed