{"_id":"641ff69aaf15379ad6001e05","slug":"two-arrested-in-woman-murder-case-in-moga-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moga: प्रेमिका को लेकर दिया था 60 हजार का आईफोन, ब्लैकमेल करने पर उतारा मौत के घाट, खेत में मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Moga: प्रेमिका को लेकर दिया था 60 हजार का आईफोन, ब्लैकमेल करने पर उतारा मौत के घाट, खेत में मिली लाश
Sun, 26 Mar 2023 01:12 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 26 Mar 2023 01:12 PM IST
सार
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अपनी प्रेमिका को 2 माह पहले 60 हजार रुपये की कीमत का आईफोन-13 लेकर दिया था। इसके अलावा ब्लैकमेल करके एक लाख रुपये करमजीत कौर अपने प्रेमी से बटोर चुकी थी।
विज्ञापन
हत्या के दो आरोपी काबू
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोगा में 21 मार्च को गांव जैमल वाला में लिंक रोड पर गेहूं के खेत से पुलिस को एक महिला का शव मिला था। मामले की जांच करते हुए बाघापुराना पुलिस ने मृतका करमजीत कौर के प्रेमी और उसके एक साथी को काबू किया है।
विज्ञापन
एसपी डी अजय राज सिंह ने बताया कि 20 मार्च को महिला घर से स्कूटी पर निकली थी। 21 मार्च को गांव जैमल वाला में लिंक रोड पर गेहूं के खेत में उसका अर्द्धनग्न शव मिला था। इसके बाद एसएसपी द्वारा डीएसपी जसजोत सिंह व एसएचओ जितेंद्र सिंह की अलग-अलग टीमें बनाकर मामले की जांच शुरू करवाई। पुलिस के जांच शुरू करते ही प्रभकार सिंह सोनी से मृतका के साथ संबंध सामने आए। इसके बाद पुलिस ने उसे और उसके साथी जसपाल सिंह को गिरफ्तार करके पूछताछ की, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Amritpal: पंजाबियों के लिए खालिस्तान मांगने वाला खुद जाना चाहता था कनाडा, सामने आई एक और हकीकत
विज्ञापन
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अपनी प्रेमिका को 2 माह पहले 60 हजार रुपये की कीमत का आईफोन-13 लेकर दिया था। इसके अलावा ब्लैकमेल करके एक लाख रुपये करमजीत कौर अपने प्रेमी से बटोर चुकी थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में सामने आया कि करमजीत कौर अपने प्रेमी को ब्लैकमेल कर रही थी, और उसे धमका रही थी कि वह उन दोनों की फोटो जो उसके मोबाइल में है, उसकी पत्नी को दिखा देगी।
इसी के चलते 20 मार्च की रात को प्रभकार सिंह उसे बस स्टैंड से अपनी कार में बिठाकर घर ले गया। वहां दोनों ने शराब पी और फिर उसने करमजीत कौर की हत्या करने के बाद उसका आईफोन तोड़ दिया। आरोपी ने अपने साथी जसपाल सिंह के साथ मिलकर जहां करमजीत कौर का शव फेंका, वहीं कुछ दूरी पर मोबाइल भी फेंक दिया था। पुलिस द्वारा उस मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा दोनों आरोपियों के मोबाइल भी पुलिस ने कब्जे में लेकर उनकी कॉल डिटेल फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां दोनों को 1 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।