{"_id":"6781fcb0bed6d213360ad199","slug":"tarntaran-punjab-shiv-sena-vice-president-and-urban-president-arrested-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tarntaran: सुरक्षा बढ़वाने के लिए घर के बाहर चलवाई थी गोलियां, पंजाब शिवसेना उपाध्यक्ष व शहरी अध्यक्ष गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Tarntaran: सुरक्षा बढ़वाने के लिए घर के बाहर चलवाई थी गोलियां, पंजाब शिवसेना उपाध्यक्ष व शहरी अध्यक्ष गिरफ्तार
Sat, 11 Jan 2025 05:03 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 11 Jan 2025 05:03 PM IST
सार
तरनतारन शिवसेना बाल ठाकरे के प्रदेश उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार कुक्कू ने अपनी सुरक्षा बढ़वाने के लिए पूरा नाटक रचा था। कुक्कू ने शिवसेना नगर अध्यक्ष अवनजीत सिंह बेदी की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद ही अपने घर के बाहर फायरिंग की थी।
विज्ञापन
अश्विनी कुमार कुक्कू
- फोटो : संवाद
विस्तार
तरनतारन सिटी थाने की पुलिस ने तरनतारन शिवसेना बाल ठाकरे के प्रदेश उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार कुक्कू को गत रात गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने स्थानीय तरनतारन शहरी अध्यक्ष अवनजीत सिंह बेदी को भी हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार दो दिन पहले शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार कुक्कू ने अपने घर के बाहर अज्ञात लोगों द्वारा गोलियां चलाने के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद एसएसपी अभिमन्यु राणा ने मामले को गंभीरता से लिया और अलग-अलग टीमें बनाकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
जांच के दौरान पता चला कि अश्विनी कुमार कुक्कू ने अपने सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाने के लिए यह पूरा नाटक रचा था। पहले उसके पास एक ही कर्मचारी था, जिसे बढ़ाना चाहता था। अश्वनी कुमार कुक्कू ने फोटोग्राफर एवं शिवसेना नगर अध्यक्ष अवनजीत सिंह बेदी की लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर अपने पास रख ली और इसी बीच गुरुवार सुबह खुद ही अपने घर के बाहर गोलियां चला दी। गोलियां चलाने के बाद कुक्कू अपने घर में घुस गया और यह सारा ड्रामा किया।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की आगे की जांच करते हुए अमनजीत सिंह बेदी को भी हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में फोरेंसिक टीम की जांच ने इस बात की पुष्टि हुई है कि गोलियां पिस्तौल से चलाई गई थीं। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि किसी अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।