फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Robbery from shop on Garhshankar-Hoshiarpur road in garhshankar of Punjab

Hoshiarpur: वेस्टर्न यूनियन की दुकान से दो लाख की लूट, नकाबपोशों ने देर रात की वारदात

Wed, 09 Aug 2023 09:41 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 09 Aug 2023 09:41 AM IST
सार

दुकान मालिक हरदीप दत्त ने बताया कि वह मंगलवार रात अपनी दुकान पर बैठे थे। इस दौरान तीन युवक आए। सभी ने अपने चेहरों को कपड़ा से ढका हुआ था और हाथों में तेजधार हथियार पकड़े हुए थे। आते ही आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Robbery from shop on Garhshankar-Hoshiarpur road in garhshankar of Punjab
क्राइम - फोटो : demo

विस्तार

पंजाब के गढ़शंकर-होशियारपुर रोड पर स्तनोर बस अड्डे के पास तीन लुटेरों ने दत्त एंटरप्राइजेज से दो लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। वारदात मंगलवार रात की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Chandigarh: फ्लाइट से दिल्ली नहीं जा सकेंगे अधिकारी, लग्जरी होटल में ठहरने पर भी रोक
विज्ञापन


दुकान मालिक हरदीप दत्त ने बताया कि वह मंगलवार रात अपनी दुकान पर बैठे थे। इस दौरान तीन युवक आए। सभी ने अपने चेहरों को कपड़ा से ढका हुआ था और हाथों में तेजधार हथियार पकड़े हुए थे। आते ही आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। लुटेरों ने दुकान का शटर अंदर से बंद कर दिया और दो लाख रुपये लूट कर सैला खुर्द की तरफ फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरदीप दत्त ने बताया कि उन लुटेरों में से एक उसके गांव पदराणा का था जिसे वह पहचान गया था। उसने आरोपी को ऐसा करने से रोका था लेकिन वह यह कह कर चला गया कि तुझे जो करना है कर लेना। आसपास के लोगों ने बताया कि घटना के आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची लेकिन तब तक लुटेरे फरार हो चुके थे। एसएचओ थाना गढ़शंकर हरप्रेम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। लुटेरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed