फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Rajasthan man beaten in Moga his car vandalised video

मोगा में युवकों की गुंडागर्दी: राजस्थान से आए व्यक्ति पर 10-12 लोगों ने किया हमला, गाड़ी भी तोड़ी, Video

Thu, 27 Mar 2025 03:17 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 27 Mar 2025 03:17 PM IST
सार

पंजाब के मोगा में 10 से 12 युवकों ने राजस्थान के गंगानगर से आए एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। हमले में दर्शन सिंह घायल हुआ है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बाकि फरार हैं। 

विज्ञापन
Rajasthan man beaten in Moga his car vandalised video
हमले की सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पंजाब के मोगा में राजस्थान से आए व्यक्ति पर हमला हुआ है। मोगा के कस्बा बाघापुराना बस स्टैंड के नजदीक बुधवार देर शाम को भरे बाजार में कुछ युवकों ने जमकर गुंडागर्दी की। 10 से 12 लोगों ने राजस्थान के गंगानगर से आए कार सवार दर्शन सिंह के साथ मारपीट की। दर्शन सिंह अपने दोस्त के साथ वरना कार पर मोगा आया था। जब वह बाघापुराना चौक के पास पहुंचा तो करीब एक दर्जन लोगों ने उस पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


इस हमले में दर्शन सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। आरोपियों ने उसकी कार में भी तोड़ फोड़ की। इतना ही नहीं हमलावरों ने दर्शन सिंह को जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर अपहरण की कोशिश भी की। मौके पर पुलिस पहुंची तो हमलावर भाग गए। लेकिन पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया। दर्शन सिंह को बाघापुराना के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट रेफर कर दिया है। वहीं मारपीट की घटना मौके पर लगे सीसीटीवी में कैद हुई है।
विज्ञापन




एसपीडी बालकिसान सिंगला ने बताया कि दर्शन सिंह पर बाघापुराना बस स्टैंड के पास कुछ लोगों ने हमला करके उसकी गाड़ी को भी तोड़ा है। हमला करने वाले आरोपी गांव कालेके और गांव फुलेवाला के रहने वाले हैं। आरोपियों की दर्शन सिंह के साथ पुरानी रंजिश थी, जिस वजह से हमला किया गया है। दर्शन सिंह घायल हुआ है। मौके पर पीसीआर मुलाजिम ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। दर्शन सिंह के बयान के आधार पर 7 लोगों पर मामला दर्ज किया गया, बाकि आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed