{"_id":"661d3cdab0d6f9456c098a51","slug":"punjab-vigilance-bureau-caught-patwari-red-handed-taking-bribe-of-rs-5000-in-abohar-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: अबोहर में 5 हजार रुपये रिश्वत लेता पटवारी विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ पकड़ा, मिली थी शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: अबोहर में 5 हजार रुपये रिश्वत लेता पटवारी विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ पकड़ा, मिली थी शिकायत
Mon, 15 Apr 2024 08:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 15 Apr 2024 08:12 PM IST
सार
इस संबंध में विजिलेंस पुलिस स्टेशन फिरोजपुर रेंज में आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
आरोपी पटवारी प्यारा सिंह
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सोमवार को अबोहर में तैनात माल पटवारी प्यारा सिंह को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आधिकारिक प्रवक्ता सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि उपरोक्त माल पटवारी को अबोहर निवासी राहुल सचदेवा की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया था और आरोप लगाया था कि उक्त पटवारी उसके प्लॉट की विरासत हस्तांतरण दर्ज करने के बदले में 5,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा है, जो पहले उसकी मां के नाम पर था। शिकायतकर्ता ने पटवारी के साथ हुई बातचीत को रिकॉर्ड कर सबूत के तौर पर विजिलेंस ब्यूरो को सौंपा।
विज्ञापन
इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया जिसमें आरोपी पटवारी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन