फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Roadways bus driver and conductor beat up woman and girl in Abohar

ये तो गुंडागर्दी है: पंजाब रोडवेज बस ड्राइवर और कंडक्टर ने महिला से की मारपीट; युवती को भी जड़े थप्पड़

Fri, 11 Apr 2025 06:21 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 11 Apr 2025 06:21 PM IST
सार

पंजाब रोडवेज बस के ड्राइवर और कंडक्टर पर महिला और उसकी बेटी का साथ मारपीट के आरोप लगे हैं। पीड़ित युवती ने चालक और परिचालक के खिलाफ पुलिस के उच्चाधिकारियों को शिकायत दी है। 

विज्ञापन
Punjab Roadways bus driver and conductor beat up woman and girl in Abohar
ड्राइवर और कंडक्टर पर मारपीट का आरोप। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पंजाब रोडवेज बस चालक और परिचालक ने महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट की है। घटना पंजाब के अबोहर की है। बस चालक और कंडक्टर की गुंडागर्दी को लेकर युवती ने पुलिस अधिकारियों को शिकायत दी है। अबोहर के गांव गुमजाल निवासी युवती प्रियंका ने पंजाब रोडवेज की बस चालक और परिचालक पर उससे, उसकी मां और उसके भाई के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस उच्चाधिकारियों को इसकी शिकायत भेजी है। पीड़िता ने बताया कि तीन दिन पहले हुई इस घटना की शिकायत थाना कल्लर खेड़ा चौकी में दिए जाने पर भी पुलिस ने बस के चालक परिचालक पर कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन


शिकायत में प्रियंका ने कहा है कि 8 अप्रैल को सुबह साढ़े 6 बजे वह श्रीगंगानगर से उक्त बस में आ रही थी और उसने बस में ही कंडक्टर को कहा था कि उसकी माता ने गुमजाल अड्डे पर बस में सवार होगी। कहने के बावजूद चालक और कंडक्टर ने गुमजाल अड्डे पर बस नहीं रोकी। उसका भाई अभिमन्यु उसकी मां को उस्मान खेड़ा बस अड्डे पर चढ़ाने के लिए आया और उन्होंने कंडक्टर से बस ना रुकने के बारे में पूछा तो कंडक्टर व बस चालक ने मिलकर उससे व उसकी मां से मारपीट की। दोनों ने उन्हें थप्पड़ मारे। जब उसका भाई बचाव में आया तो उससे मारपीट की।
विज्ञापन




पीड़िता ने बताया कि पंजाब रोडवेज की कोई भी बस गांव गुमजाल के बस स्टैंड पर नहीं रुकती जिस वजह से आम व गरीब लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि ग्रामीणों द्वारा पंजाब सरकार के परिवहन राज्य मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को भी समस्या से अवगत कराया जा चुका है लेकिन अभी तक समस्या का कोई हल नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना पर भाजपा के पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शेषकरण बिश्नोई ने कहा कि ये रोडवेज और सरकार की कारगुजारी पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उक्त बस चालक और परिचालक पर कोई एक्शन नहीं होता है तो एक बड़ा विरोध धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed