फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Police: 2 gang members caught before committing sixth crime

Punjab Police: छठी वारदात करने से पहले गिरोह के 2 सदस्य काबू, पेट्रोल पंप-ठेके पर लूट, हत्या समेत 5 केस सुलझे

Sat, 20 Jan 2024 07:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 20 Jan 2024 07:59 PM IST
सार

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो की तलाश जारी है। दो पिस्टल, रौंद व लूटी आई-20 बरामद की गई है। पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेस में एसएसपी वत्सला गुप्ता ने खुलासे किए हैं।

विज्ञापन
Punjab Police: 2 gang members caught before committing sixth crime
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के कपूरथला क्षेत्र के काला संघिया में गन प्वाइंट पर पेट्रोल पंप, फगवाड़ा में ठेका लूटने व तरनतारन में हत्या समेत पांच मामलों को सुलझाने का कपूरथला पुलिस ने दावा किया है। गन प्वाइंट पर लूटपाट करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने छठी वारदात को अंजाम देने से पहले ही दबौच लिया। जबकि गिरोह के दो सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने इनसे लूटी आई-20 कार, एक ग्लोक पिस्टल, एक देसी पिस्टल व चार रौंद बरामद किए हैं।

विज्ञापन

 
पुलिस लाइन कपूरथला में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी कपूरथला वत्सला गुप्ता ने बताया कि इस लुटेरा गैंग ने चार जिलों अमृतसर, तरनतारन, जालंधर व कपूरथला में आतंक मचाया हुआ था। 17 जनवरी की सुबह इस गिरोह के तीन सदस्यों ने काला संघिया के विजय सर्विस सेंटर पेट्रोल पंप पर पहले लूटी हुई आई-20 कार में तीन हजार का पेट्रोल डलवाया और फिर गन प्वाइंट पर पंप के कारिंदे से 10 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन


इस वारदात की थाना सदर कपूरथला में दर्ज हुई एफआईआर के बाद एसपी-जांच रमनिंदर सिंह, डीएसपी-डी गुरमीत सिंह व सीआईए स्टाफ इंचार्ज जरनैल सिंह पर आधारित टीम गठित करके जांच शुरू कर दी। इस तरह 20 जनवरी को काला संघिया चौकी इंचार्ज एएसआई पाल सिंह पुलिस पार्टी समेत औजला फाटक के नजदीक नाकाबंदी की हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्हें एक आई-20 कार आती दिखाई दी। जिसे शक के आधार पर रोककर तलाशी ली तो इसमें मथु मुराली सिंह निवासी शाहबाजपुर जिला तरनतारन, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा निवासी गट्टा बादशाह बस्ती लाल सिंह थाना मक्खू जिला फिरोजपुर सवार थे।

आईटी-20 कार नं. पीबी-02 सीएस 4081 वहीं थी, जिसे इन लोगों ने 14 जनवरी को जंडियाला से लूटने के बाद 17 जनवरी को काला संघिया में पंप लूटा था। एसएसपी ने बताया कि इन दोनों को दबौच कर पूछताछ में बताया कि मथु मुरारी, गोरा और सेवक सिंह उर्फ महक निवासी हरिके तरनतारन से मिलकर एक गैंग बनाया हुआ है।

गन प्वाइंट के बल पर माघी वाले दिन उक्त कार जंडियाला गुरु से छीनी। जिसका केस दर्ज है। इसके अलावा इन तीनों ने मिलकर 15 जनवरी को बंगा रोड फगवाड़ा से ही गन प्वाइंट पर शराब के ठेके से 41 हजार की नकदी और 9 शराब की बोतलें लूटी थी। इसका भी थाना सिटी फगवाड़ा में केस दर्ज है।

फिर तीनों ने मिलकर 17 जनवरी को काला संघिया में पेट्रोल पंप के कारिंदे को लूटा। इस लूट के बाद तीनों ने मिलकर गांव रूपेवाल जिला जालंधर  में पूनी स्वीट शाप पर लूट की कोशिश की। जहां दुकानदार के विरोध करने पर उस पर मार देने की नियत से फायर किए।  थाना शाहकोट में इसका भी केस दर्ज है।

एसएसी ने बताया कि फिर इन लोगों ने मिलकर शुक्रवार को गलालीपुर थाना सदर तरनतारन में सुखप्रीत सिंह निवासी हरिके की गोलियां मारकर हत्या कर दी। इस कत्ल का केस थाना सदर में दर्ज है। एसएसपी के अनुसार इनके तीसरे साथी सेवक और चौथे गैंग सदस्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। इन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


कुछ होटल को बना रखा है ऐशगाह
एसएसपी कपूरथला वत्सला गुप्ता ने गिरोह की कार्यशैली का खुलासा करते हुए बताया कि गिरोह के सदस्य क्राइम को अंजाम देने के बाद होटल में ठहरते थे और फिर अगले दिन किसी नई वारदात को अंजाम देने में जुट जाते थे। इन लोगों की ऐशगाह कुछ होटल हैं, जहां पर वारदात के बाद रुकते थे। वहां ऐश करने के बाद नई क्राइम की कहानी गढ़ने लग जाते थे। उन्होंने बताया कि पेट्रोल पंप और शराब के ठेके इनके सॉफ्ट टारगेट होते थे, क्योंकि यहां पर कैश फ्लो ज्यादा रहता है। इसलिए ये इन दोनों जगह को ही अपना निशाना बनाते थे और होटलों में दुबक जाते थे। होटल से निकलने के बाद छठी वारदात को अंजाम देते समय पुलिस के हत्थे चढ़े गए। उन्होंने बताया कि ऐसे होटल वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed