फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab: Khanna police arrested target shooters belonging to gangster Amrit Bal

Khanna News: पंजाब पुलिस के सिपाही व महिला समेत 13 शूटर गिरफ्तार, गैंगस्टर अमृत बल गैंग का सरगना

Wed, 18 Jan 2023 04:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 18 Jan 2023 04:44 PM IST
सार

काबू किए गए लोगों में एक पंजाब पुलिस और भारतीय सेना का जवान भी शामिल बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
Punjab: Khanna police arrested target shooters belonging to gangster Amrit Bal
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

पंजाब के खन्ना में पुलिस ने एक गैंगस्टर अमृत बल के 13 शूटरों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला और पंजाब पुलिस का सिपाही भी शामिल है। ये शूटर विदेश में बैठे गैंगस्टर अमृत बल के इशारे पर पंजाब और हरियाणा में रंगदारी और टारगेट किलिंग की वारदात करते थे। गैंगस्टर अमृत बल जग्गू भगवानपुरिया का साथी है।

विज्ञापन


आरोपियों में महेंद्र वर्मा उर्फ डीके निवासी मध्य प्रदेश, राजस्थान निवासी रमेश, खन्ना निवासी गुरजंट सिंह जांटी, सुखवीर सिंह विक्की (पंजाब पुलिस का सिपाही), अमलोह निवासी संदीप सिंह शैली, हरसिमरनजीत सिंह सिम्मा निवासी अमृतसर, शमशेर सिंह शेरा निवासी अमृतसर, गुरदासपुर निवासी चार्ल्स, प्रवीण सिंह प्रिंस, सरबजोत सिंह साबी संधू निवासी अमृतसर, अमृतसर निवासी दलजीत कौर, मालेरकोटला निवासी रफी व वारिस अली शामिल हैं।
विज्ञापन


इनसे पांच पिस्टल और 53 कारतूस भी बरामद हुए हैं। इनका संबंध बब्बर खालसा से भी बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में 18 लोगों पर केस दर्ज किया है। इनमें अमृत बल जोकि इस समय अमेरिका, जग्गू भगवानपुरिया, प्रगट सिंह जोकि इस समय इंग्लैंड, जैक और प्रमोद अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। यह जानकारी लुधियाना रेंज के आईजी कौस्तुभ शर्मा ने पत्रकार वार्ता में दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि पांच दिसंबर को खन्ना पुलिस ने महेंद्र वर्मा डीके व रमेश चौहान को दो पिस्टल समेत दबोचा था। दोनों शूटरों ने पूछताछ में बताया कि इनके अमेरिका में बैठे गैंगस्टर अमृत बल उर्फ लाडी से संबंध हैं। अमृत बल जग्गू भगवानपुरिया का साथी है और गोल्डी बराड़ के साथ भी उसके संबंध हैं।

नवंबर 2022 में अमृत बल और जग्गू भगवानपुरिया के कहने पर डीके और चौहान यमुनानगर में मिले थे। उन्होंने टारगेट किलिंग करनी थी लेकिन वे सफल नहीं हो सके थे। अमृत बल और परगट को विदेश से लाने की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया जाएगा।

निशाने पर थे तीन नेता और व्यापारी
आईजी ने बताया कि पुलिस ने अमृत बल की महिला साथी अमृतसर निवासी दलजीत कौर को भी गिरफ्तार किया है। वह लंबे समय से उसके साथ जुड़ी हुई थी। अमेरिका में बैठा गैंगस्टर अमृत बल ने गोल्डी बराड़ की तर्ज पर विदेश में बैठकर गैंग बना लिया था। इसमें 17 से 18 साल के युवकों को जोड़कर फिरौती और टारगेट किलिंग जैसी वारदातों को अंजाम देता था।

बताया जा रहा है कि गैंग में पंजाब पुलिस का कर्मी, एक फौजी भी शामिल है। गिरोह के निशाने पर पंजाब के तीन बड़े राजनेता और व्यापारी निशाने पर थे। विदेश में बैठे गैंगस्टर अमृत बल के कहने पर पंजाब में बदमाश हरसिमरत सिंह सिम्मा काम देख रहा था। वह बदमाशों में गैंग में शामिल करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed