फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab: Gang rape accused injured in police custody, family members created ruckus

Punjab: पुलिस हिरासत में सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी जख्मी, परिजनों ने किया हंगामा

Sun, 14 Jul 2024 06:13 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 14 Jul 2024 06:13 AM IST
सार

डीएसपी के अनुसार जिसे चोट लगी है एसएमओ के अनुसार यह चोट के जख्म नहीं है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने नाजायज पर्चा डाला है।

विज्ञापन
Punjab: Gang rape accused injured in police custody, family members created ruckus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कपूरथला में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म मामले में थाना सिटी में रिमांड पर चल रहे एक आरोपी के संदिग्ध हालात में जख्मी होने का मामला सामने आया है। डीएसपी के अनुसार आरोपी सुबह बाथरूम में स्लिप होकर गिरने से जख्मी हुआ है, जबकि एसएमओ के अनुसार युवक की बाजू पर जख्म चोट के नहीं हैं। अस्पताल में परिवार ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उनके बेटे पर नाजायज मामला दर्ज होने के कारण वह सदमे में है। आरोपी की मां ने सिविल अस्पताल में उपचार करवाने आई पुलिस की गाड़ी के आगे लेटकर विरोध भी जताया। 
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले एक छात्रा की मां ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी से 8-10 युवकों ने सामूहिक बलात्कार किया है और शहर के एक नामचीन निजी स्कूल के बाथरूम में उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने नाबालिग लड़की की मां की शिकायत पर कार्रवाई करते आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी और तीन युवकों को हिरासत में भी लिया था। पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध करते हुए आरोपियों के परिजनों ने पुलिस पर धक्केशाही के आरोप लगाते हुए थाने का घेराव भी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में काबू किए तीन युवकों को अदालत में पेश किया गया, जहां से एक नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह में भेज दिया था तथा अन्य दो आरोपी पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। इनमें से एक युवक को शनिवार की सुबह जख्मी हालात में सिटी पुलिस की ओर से इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया।

जहां उपचार के बाद जब उसे वापस ले जाया जाने लगा तो उसके परिवार सदस्यों ने यह कह कर विरोध किया कि उनके बेटे को गलत ढंग से फंसाया गया है। इसी के चलते जख्मी आरोपी की मां पुलिस की निजी गाड़ी के आगे लेट गई और विरोध करने लगी।

परिवार का आरोप है कि युवक पर गलत मामला दर्ज होने के कारण वह सदमे में है और इसी सदमे के कारण उसने अपनी बाजू को काटने को कोशिश की है। वहीं, उसने मां से लिपटकर रोते हुए कहा कि उसने कुछ नहीं किया है। एसएमओ डा. संदीप धवन ने बताया कि ड्यूटी डाक्टर की ओर से युवक का इलाज कर दिया गया है। उसकी बाजू पर सात टंके लगे हैं। यह कोई चोट के जख्म नहीं है। अब उसकी हालत ठीक है। वहीं, डीएसपी सब-डिवीजन हरप्रीत सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी सुबह बाथरूम गया था। जहां उसका पैर स्लिप हो गया, जिससे उसको चोट लग गई। युवक का सिविल अस्पताल में उपचार करवा दिया गया है।



‘मैं नहीं कुछ कीत्ता, मैंनूं नाजायज फंसा रहे ने’
मां से लिपटकर बार-बार रही बोलता रहा आरोपी

कपूरथला। सिविल अस्पताल में पुलिस की निजी गाड़ी के आगे मां के लेटने के बाद जब आरोपी मां के पास आया तो फूट-फूटकर दोनों मां-बेटे रोने लगे। आरोपी बार-बार यहीं बोल रहा था कि ‘मैं, नहीं जाना...मैं नहीं कुछ कीत्ता, मैंनूं नाजायज फंसा रहे ने...’। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed